नवंबर का तीसरा सप्ताह होगा धमाकेदार
नवंबर के तीसरे सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी वेब सीरीज और मूवीज रिलीज होने वाली हैं, इसका जानने का समय आ गया है. इस महीने में थर्ड वीक यानी 17 नवंबर से 23 नवंबर तक ओटीटी पर जमकर मनोरंजन होने वाला है. इस सप्ताह में वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 3' से लेकर फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आपको देखने को मिलने वाली हैं. इस तरह कुल मिलाकर पूरा सप्ताह फुल मजे के साथ बीतने वाला है. आइए जानते हैं कि कौन सी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं.