'पंचायत 4' में होने वाला था ये सीन
'पंचायत 4' एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसके अगले पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है, हाल ही में इसका चौथा पार्ट रिलीज हुआ है, जिसके बाद दर्शकों का एक्साइटमेंट देखते ही बन रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी शो को खूब पसंद किया जा रहा है. खासतौर पर रिंकी और सचिव जी की जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं, इस बार मेकर्स एक ऐसा सीन दिखाना चाहते थे, जिसे एक्ट्रेस सांविका (जो रिंकी का किरदार निभा रही हैं) ने करने से साफ इनकार कर दिया था.