ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Mahabharat में 'कर्ण' बने Pankaj Dheer के साथ शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा, खून से भर आई थी आंख और फिर...

Mahabharat में 'कर्ण' बने Pankaj Dheer के साथ शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा, खून से भर आई थी आंख और फिर...

Pankaj Dheer Mahabharat Story: 'महाभारत' के 'कर्ण' पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद अब उनसे जुड़ी एक के बाद एक स्टोरियां सामने आ रही हैं, जिसमें एक किस्सा 'महाभारत' की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें एक्टर की आंख फूटते-फूटते बची थी.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 15 2025, 05:32 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
Mahabharat के सेट पर पंकज धीर के साथ हुआ था दर्दनाक हादसा
1/8

Mahabharat के सेट पर पंकज धीर के साथ हुआ था दर्दनाक हादसा

Pankaj Dheer Got Injured While Mahabharat Shooting: बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की 'महाभारत' (Mahabharat) में 'दानवीर कर्ण' (Karna) का अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके कारण इंडियन टेलीविजन के एक चमकते सितारे ने हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन के बाद उनसे जुड़े नए पुराने कई किस्से निकलकर बाहर आ रहे हैं. उन्हीं में एक शूटिंग के दौरान एक्टर के साथ हुए दर्दनाक हादसे का वाकया भी वायरल हो रहा है.

Pankaj Dheer ने मनवाया एक्टिंग का लोहा
2/8

Pankaj Dheer ने मनवाया एक्टिंग का लोहा

'कर्ण' के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए पंकज धीर (Pankaj Dheer) ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया है. उन्हें 'चंद्रकांता' 'युग', 'बड़ो बहू' जैसे शोज में भी देखा गया, साथ ही उन्होंने 'आशिक आवारा', 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई. उनका करियर वर्सेटाइल किरदारों से भरा रहा. लेकिन उन्हें आज भी बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'कर्ण' के किरदार से ही जाना जाता है.

TV का सबसे दमदार सीरियल
3/8

TV का सबसे दमदार सीरियल

दरअसल, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को आज भी भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे दमदार और प्रतिष्ठित सीरियल में गिना जाता है. 1988 से 1990 तक इसके 94 एपिसोड दिखाए गए थे, जिसकी पॉपुलैरिटी लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर से टेलीकास्ट होने पर बरकरार रही. यह सीरियल सिर्फ दमदार कहानी ही बनीं बल्कि कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है.

Advertisement
ग्रैंड कास्टिंग और सेटअप में नहीं छोड़ी कसर
4/8

ग्रैंड कास्टिंग और सेटअप में नहीं छोड़ी कसर

'महाभारत' की कास्टिंग से लेकर कॉस्ट्यूम और विजुअल इफेक्ट्स तक सब कुछ बहुत भव्य और ग्रैंड था. बीआर चोपड़ा ने इसे हमारी पौराणिक कथाओं की सबसे बड़ी लड़ाई के रूप में पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जिसमें पंकज धीर के साथ मुकेश खन्ना, नीतीश भारद्वाज और कई बेहतरीन एक्टर्स शामिल थे.

युद्ध सीन में हुई थी पंकज धीर के साथ दुर्घटना
5/8

युद्ध सीन में हुई थी पंकज धीर के साथ दुर्घटना

दरअसल, सीरियल के युद्ध सीन को असली बनाने के लिए एक्टर्स को तलवारबाजी और तीर चलाने की प्रॉपर ट्रेनिंग दी गई थी, ताकि सेट पर कोई अनहोनी न हो, लेकिन तमाम सावधानी के बावजूद एक दुर्घटना हो गई थी. युद्ध सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान 'कर्ण' का किरदार निभा रहे पकंज धीर को बाण यानी तीर लग गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

फूटते-फूटते बची थी आंख
6/8

फूटते-फूटते बची थी आंख

बताया जाता है कि, एक्शन सीन के दौरान एक तीर पंकज धीर की आंख के ठीक पास आकर लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए, उनकी आंख में खून उतर आया है. ऐसे में सेट पर मौजूद सभी लोग काफी डर गए थे और आनन-फानन में एक्टर को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी एमरजेंसी सर्जरी भी करवानी पड़ी थी.

Advertisement
उस समय खर्च हुए थे 9 करोड़ रुपए
7/8

उस समय खर्च हुए थे 9 करोड़ रुपए

बीआर चोपड़ा का 'महाभारत' सीरियल सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विशाल बजट के लिए भी चर्चा में रहा था. बताया जाता है कि उस दौर में इस शो को बनाने में 9 करोड़ रुपए का भारी-भरकम खर्च आया था.

ब्रिटेन में भी मिली रिकॉर्ड ब्रेकिंग पॉपुलैरिटी
8/8

ब्रिटेन में भी मिली रिकॉर्ड ब्रेकिंग पॉपुलैरिटी

इस सीरियल की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि इसे ब्रिटेन जैसे देशों में भी टेलीकास्ट किया गया था. वहां भी इसने रिकॉर्ड बनाया था. जहां 5.1 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा था.

Tags Pankaj Dheer pankaj dheer death Pankaj Dheer interesting facts Pankaj Dheer news
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

शॉकिंग खुलासा: Deepika Padukone के पिता प्रकाश ने सालों पहले 'बहन' संग की शादी, विदेश में जाकर बसाया घर

Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026 के मंच पर गूंजेंगी उन हीरोज की कहानियां, जिन्होंने अंधेरे में जलाया उम्मीद की दीया!

O Romeo: हुसैन उस्तरा नहीं बल्कि इस किताब से इंस्पायर है शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी? सच जानकर लगेगा झटका

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.