पंकज धीर को अंतिम विदाई देने उमड़ा बॉलीवुड, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Pankaj Dheer Prayer Meet: 'महाभारत' के कर्ण यानी दिग्गज एक्टर पंकज धीर के निधन ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है. 15 अक्टूबर को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. शुक्रवार को मुंबई में उनकी प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे. हर किसी की आंखों में अपने साथी कलाकार के लिए दुख झलक रहा था.