10 Photos

Raghav Chadha का हाथ पकड़कर उदयपुर से निकलीं Parineeti Chopra, कैमरे को देखते ही शर्म से लाल हुआ चेहरा

Parineeti Chopra And Raghav Chadha First Picture: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। यहां देखें राघव और परिणीति के लेटेस्ट फोटोज।

Advertisement

September 25 2023, 15:10 PM

By Pratibha Gaur

Image Credit : Viral Bhayani

शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई। दोनों ने उदयपुर के द दीला पैलेस में सात फेरे लिए, इस दौरान जहां परिणीति चोपड़ा ने बेज कलर का हैवी एम्बोलिश्ड लहंगा पहना था, तो वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कलर की शेरवानी में दुल्हा बनकर काफी जंच रहे थे। अब शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद हुए, जहां से उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में नई-नवेली दुल्हन जींस टॉप में बहुत प्यारी लग रही हैं।

Image Credit : Viral Bhayani

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए राघव और परिणीति चोपड़ा

शादी रचाने के बाद पहली बार राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा मीडिया से पहली बार रूबरू हुए। इस दौरान यह नया जोड़ा सिंपल लुक में बहुत प्यारा लग रहा था। Also Read - Parineeti Chopra ने मालदीव से शेयर की बोल्ड फोटो, स्विमिंग पूल में शादी का चूड़ा पहने दिखीं एक्ट्रेस

Image Credit : Viral Bhayani

'द लीला पैलेस' से निकले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

इस तस्वीर में बी-टाउन का यह नया जोड़ा वेडिंग वेन्यू से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है।

Advertisement
Image Credit : Viral Bhayani

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का आउटफिट

इस तस्वीर में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिंक कलर का टॉप और ब्लैक जींस पहनें नजर आ रही हैं तो वहीं राघव चड्ढा व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। Also Read - Akshay Kumar ने क्यों ली थी कनाडा की नागरिकता? सालों बाद छलका दर्द

Image Credit : Viral Bhayani

परिणीति चोपड़ा के पिंक चूड़े ने खींचा ध्यान

इस आउटफिट के साथ परिणीति चोपड़ा ने अपने हाथों में पिंक कलर का चूड़ा पहना है, जो फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही परिणीति के हाथों की मेहंदी भी बहुत प्यारी लग रही है।

Image Credit : Viral Bhayani

शर्म से लाल हुईं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

इस तस्वीर में नई-नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा शर्म से लाल होती नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने बालों को संवार रही हैं। Also Read - Mission Raniganj Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' ने ओपनिंग वीकेंड पर की इतनी कमाई

Advertisement
Image Credit : Viral Bhayani

पति का हाथ थामे नजर आईं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

इस तस्वीर में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में राघव और परिणीति की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Image Credit : Viral Bhayani

नई-नवेली दुल्हन का सिंपल लुक देख हैरान हुए फैंस

इन तस्वीरों में नई- नवेली दुल्हन का सिंपल लुक देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये तो शादीशुदा बिल्कुल भी नहीं लग रही है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है।" Also Read - Mission Raniganj Morning Occupancy Day 1: मॉर्निंग शो में अक्षय कुमार की मूवी देखने पहुंचे कुल इतने लोग

Image Credit : Viral Bhayani

एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए राघव और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

इस तस्वीर में राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एयरपोर्ट के लिए रवाना होते नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Image Credit : Viral Bhayani

अब दिल्ली में होगा राघव और परिणीति चोपड़ा का रिसेप्शन

बता दें कि दिल्ली में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया गया है।