पायल गेमिंग की प्यारी फोटोज हुईं वायरल
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पायल धारे चर्चित गेमिंग किएटर हैं. उन्हें पायल गेमिंग के नाम से भी जाना जाता है. बीते दिनों उनका एक एआई जेनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस पर काफी विवाद भी हुआ है. हालांकि, बाद में एकदम क्लियर हो गया कि ये वीडियो फर्जी था और इसमें पायल गेमिंग नहीं हैं. इस विवाद के बाद अब नए साल पर पायल गेमिंग ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका है. उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं.