पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने कराया प्री-वेडिंग फोटोशूट
Payal Rohatgi Pre-Wedding Photoshoot: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी जल्द ही रेस्लर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों 9 जुलाई को परिवार और खास दोस्तों के बीच आगरा में सात फेरे लेंगे। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी के लिए उनके फैंस भी काफी बेताब हैं। खास बात तो यह है कि दोनों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले रोमांटिक फोटोशूट करवाया है, जिसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है। उनके इस फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-