पायल रोहतग और संग्राम सिंह की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज हुईं वायरल
Payal Rohatgi Sangram Singh Wedding: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी में बस कुछ ही पल बाकी हैं। एक्ट्रेस रेस्लर संग्राम सिंह (Sangram Singh) के साथ मोहब्बत की नगरी आगरा में सात फेरे लेंगी। उनकी शादी को लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। लेकिन सात फेरों से पहले पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें पायल के हाथों पर संग्राम के नाम की मेहंदी रची नजर आई। इन सबमें खास बात तो यह भी रही कि खुद संग्राम सिंह ने भी पायल रोहतगी के नाम की मेहंदी लगवाई। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-