Image credits by: Instagram/Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट पिक्स
Tejasswi Prakash shares cute pics: एक्स बिग बॉस विनर और टीवी सीरियल अदाकारा तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने सुपरहिट टीवी सीरियल नागिन 6 से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। हालांकि अब ये शो खत्म होने वाला है। इस बीच नागिन 6 की शूटिंग पूरी कर अदाकारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को क्रेडिट दिया है। सामने आईं इन तस्वीरों में अदाकारा तेजस्वी प्रकाश खुशी से खिलखिलाती नजर आ रही हैं। अदाकारा के अलग-अलग मूड को बयां करती ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छा गईं। यहां देखें फोटोज।