शमशेरा के साथ मिलेगी यशराज फिल्मस को चौथी फ्लॉप?
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने संजू की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म शमशेरा से दर्शकों को भारी उम्मीदें थीं। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघर पहुंचते ही हिचकोले खाने लगी हैं। फिल्म को रिलीज के बाद पहले दिन ही काफी निगेटिव रिव्यूज मिले हैं। जिसकी वजह से कयास लगने लगे हैं कि ये फिल्म यशराज फिल्मस की चौथी फ्लॉप फिल्म का टैग हासिल कर सकती है। यहां देखें पूरी लिस्ट।