फिल्मों में ट्विस्ट और टर्न्स का तड़का
बॉलीवुड में फिल्में तो आती-जाती ही रहती हैं। कई फिल्मों का हाल तो यह होता है कि वह कब आती है और चली जाती है, किसी को पता भी नहीं चलता। खैर बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिसकी कहानी में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है जिनको भुला पाना दर्शकों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अब इसकी वजह चाहें वो फिल्म का क्लाइमेक्स हो या फिर कहानी में आने वाला जबरदस्त ट्विस्ट ऐसी फिल्में लंबे समय तक लोगों के जहन में ताजा बनी रहती है। अपनी इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी कहानी के ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से लोगों को हैरानी में डाल दिया था और हम शर्त लगा सकते है कि इनका क्लाइमेक्स सीन आप आज तक नहीं भूल पाए होंगे।