प्रांजल दहिया की हो रही है चर्चा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि एक आर्टिस्ट स्टेज से ऑडियंस को समझा रही है कि दुर्व्यवहार ना करें. इस आर्टिस्ट का नाम प्रांजल दहिया है. दरअसल, उनके एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज के सामने शोर मचा रहे थे और ये सिलसिला लगातार हो रहा था. इसके बाद कार्यक्रम के दौरान ऑडियंस ने बदतमीजी की तो प्रांजल दहिया भड़क गईं और स्टेज से ही लताड़ लगा दी. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है. इसके साथ ही जानते हैं कि प्रांजल दहिया कौन हैं.