• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 18 साल की उम्र में 'आंख मारकर' रातोंरात नेशनल क्रश बनी थी ये हसीना, 7 साल में बदल गया पूरा लुक, तस्वीरें देख...

18 साल की उम्र में 'आंख मारकर' रातोंरात नेशनल क्रश बनी थी ये हसीना, 7 साल में बदल गया पूरा लुक, तस्वीरें देख...

National Crush: 7 साल पहले अपनी आंखों के जादू और प्यारी सी मुस्कान से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर आपको तो याद ही होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन 7 सालों में प्रिया का लुक कितना बदल गया है?

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 03 2025, 08:54 PM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/7

'आंख मारकर' रातोंरात नेशनल क्रश बनी थी ये हसीना, अब दिखती है बेहद हसीन

Priya Prakash Varrier: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां लोग न सिर्फ रातोंरात स्टार बन जाते हैं, बल्कि कई बार वह लोगों को इस कदर अपना दीवाना बना लेते हैं कि सालों तक उनकी इमेज दर्शकों के दिलों पर राज करती है. ऐसा ही कुछ ठीक 7 साल पहले 2018 में भी हुआ था. एक मासूम चेहरा इंटरनेट पर सनसनी की तरह लोगों के बीच आया और छा गया. ये चेहरा था प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) का जिसकी एक मुस्कान और आंख मारने की अदा ने लोगों को दीवाना बना दिया था. यहां तक की वह रातोंरात नेशनल क्रश (National Crush) बन गई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं ये हसीना आज कहां है और कैसी दिखती है?

bollywoodlife.com photo
2/7

चर्चा में कैसे आईं थी प्रिया प्रकाश?

7 साल पहले यह सब एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म में एक लड़की अपनी बड़ी-बड़ी आंखों से हल्की सी मुस्कान के साथ आंख मारती है. 10 सेकंड का यह क्लिप एक मलयालम गाने 'माणिक्य मलाराया पूवी' का था. इस एक अदा ने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा दी थी और प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) को रातोंरात स्टार बना दिया था.

bollywoodlife.com photo
3/7

2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं थी प्रिया

उस समय प्रिया प्रकाश का ये वीडियो सामने आने के बाद हर कोई यह जानने के लिए बेताब था कि आखिर यह लड़की कौन है और कहां से आई है? लोगों के सिर प्रिया प्रकाश वारियर का ऐसा क्रेज था कि उन्हें उस समय गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया था. 18 साल की प्रिया प्रकाश ने निक जोनस, सपना चौधरी और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नामों को पछाड़कर इंडिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनैलिटी बन गई थीं.

bollywoodlife.com photo
4/7

अब कहां हैं प्रिया प्रकाश वारियर?

हालांकि, कुछ समय बाद प्रिया भी बाकी वायरल स्टार की तरह ही गुमनाम हो गई, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की नेशनल क्रश का तमगा हासिल करने वाली प्रिया प्रकाश आज कहां हैं? बता दें कि, 7 साल बाद प्रिया अब सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं हैं बल्कि वह अब साउथ सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी हैं.

bollywoodlife.com photo
5/7

प्रिया ने तया किया मॉडलिंग से एक्टिंग का सफर

दरसअसल, प्रिया प्रकाश वारियर ने वायरल होने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और एक्टिंग की तरफ रुख किया. प्रिया अपनी पहली फिल्म 'ओरु अडार लव' से चर्चा में आईं और फिर उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम में कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें 'इश्क', '4 इयर्स', 'श्रीदेवी बंगला', 'चेक' और 'ब्रो' जैसी फिल्मों शामिल हैं.

bollywoodlife.com photo
6/7

मासूम प्रिया प्रकाश अब हो चुकी हैं बेहद ग्लैमरस

इसके अलावा और भी कई मूवीज में प्रिया प्रकाश वारियर अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं. हाल ही में प्रिया प्रकाश 'निलावुकु एन मेल ऐत्रादी कोबम' और 'विष्णु प्रिया' जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं. हालांकि, प्रिया अब पहले से काफी ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं. उनके लुक्स में चार्म है अट्रैक्शन है.

bollywoodlife.com photo
7/7

इंस्टाग्राम पर भी मचाती हैं धमाल

प्रिया प्रकाश वारियर सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर धमाल मचाती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 7.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिनसे फैंस का दिल एक बार फिर लूट लेती हैं.

Tags:

  • Bollywood news
  • national crush Priya Prakash Varrier
  • priya prakash Varrier
  • Priya Prakash Varrier career
  • Priya Prakash Varrier films
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 4/5

    Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

    Raja Shivaji Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त की मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं ये फिल्म कैसी है.

  • Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Junaid Khan-Sai Pallavi Movie X Review: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

Raja Shivaji vs Ek Din Collection Day 5: 'राजा शिवाजी' की धुआंधार कमाई की आंधी में उड़ी जुनैद खान की 'एक दिन', 5वें दिन हुआ बुरा हाल

Raja Shivaji vs Ek Din Collection Day 5: 'राजा शिवाजी' की धुआंधार कमाई की आंधी में उड़ी जुनैद खान की 'एक दिन', 5वें दिन हुआ बुरा हाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को जबरदस्ती थेरेपिस्ट के पास लेकर जाएगी अभिरा, विद्या को बेगैरत बताएगी...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को जबरदस्ती थेरेपिस्ट के पास लेकर जाएगी अभिरा, विद्या को बेगैरत बताएगी...

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19: तीसरे हफ्ते में भी 'भूत बंगला' का जलवा, 19वें दिन भी कमाई में जबरदस्त उछाल, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 19: तीसरे हफ्ते में भी 'भूत बंगला' का जलवा, 19वें दिन भी कमाई में जबरदस्त उछाल, जानें फिल्म का टोटल कलेक्शन

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.