Pushpa 2
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' आने वाले गुरुवार यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म का क्रेज इतना है कि एडवांस बुकिंग में अब तक 1 मिलियन से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. एडवांस बुकिंग में फिल्म 'पुष्पा 2' धीरे-धीरे 50 करोड़ रुपये की कमाई की तरफ बढ़ रही है. आइए हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं कि जिन्होंने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. वहीं, अब ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म 'पुष्पा 2' क्या इन फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.