• ENG हिन्दी
bollywoodlife.com
google-preferred
  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • Search
  • Google News Follow
  • Facebook
  • Youtube
  • twitter
  • Whatsapp
  • Login Login
  • G

bollywoodlife.com
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • प्रेग्नेंसी में सेट पर राधिका आप्टे के साथ कैसा हुआ बर्ताव? एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का काला सच, बताया कैसे प्रोड्यूसर ने की थी हदें पार

प्रेग्नेंसी में सेट पर राधिका आप्टे के साथ कैसा हुआ बर्ताव? एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का काला सच, बताया कैसे प्रोड्यूसर ने की थी हदें पार

Radhika Apte: बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में एक लाइव चैट सेशन के दौरान बॉलीवुड से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस के इस खुलासे ने बॉलीवुड के काले सच को दुनिया के सामने खोलकर रख दिया है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 10 2025, 10:51 AM IST
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • share
  1. bollywoodlife.com photo
  2. bollywoodlife.com photo
  3. bollywoodlife.com photo
  4. bollywoodlife.com photo
  5. bollywoodlife.com photo
  6. bollywoodlife.com photo
  7. bollywoodlife.com photo
bollywoodlife.com photo
1/7

प्रेग्नेंसी में सेट पर राधिका आप्टे के साथ कैसा हुआ बर्ताव?

Radhika Apte: बॉलीवुड की मंझी हुई एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) न सिर्फ फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करती हैं, बल्कि उन्हें OTT क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से चर्चा में रहने वाली राधिका अपनी निजी जिंदगी (Radhika Apte Personal Life) को पर्सनल रखना ही पसंद करती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए शूटिंग सेट पर उनके साथ हुए बर्ताव को लेकर न सिर्फ चौंकाने वाला खुलासा किया है, बल्कि उनके उन्होंने बॉलीवुड के कुछ काले सच को भी उजागर कर दिया है.

bollywoodlife.com photo
2/7

Radhika Apte की प्रेग्नेंसी से खुश नहीं था प्रोड्यूसर

राधिका आप्टे (Radhika Apte News) ने हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'फ्रीडम टू फीड' में बताया कि जब वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय जिस निर्माता के साथ शूटिंग कर रही थीं, वो उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. उन्होंने राधिका के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया, जिससे एक्ट्रेस काफी निराश हुईं. यहां तक कि प्रेग्नेंसी के दौरान राधिका का वजन बढ़ रहा था और वो असहज महसूस कर रही थीं फिर भी उन्हें टाइट कपड़े पहनने पर मजबूर किया गया.

bollywoodlife.com photo
3/7

डॉक्टर के पास जाने से रोका

राधिका ने आगे बताया कि, 'मुझे प्रेन्गेंट हुए तीन महीने हो गए थे. मुझे क्रेविंग हो रही थी इसलिए मैं बहुत खा रही थी और शारीरिक बदलावों से गुजर रही थी, लेकिन समझने की बजाय मुझे उस इंडियन प्रोड्यूसर ने परेशान करके रख दिया. मैं फिर भी बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन जब मुझे दर्द होने लगा और सेट पर बेचैनी महसूस होने लगी तब उसने मुझे डॉक्टर के पास जाने तक की इजाजत नहीं दी.'

bollywoodlife.com photo
4/7

हॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिला सपोर्ट

राधिका ने बताया कि इस दौरान वह एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही थीं और वहां का एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग था. एक्ट्रेस ने बताया कि, हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं ज्यादा खा रही हैं और मेरा शरीर बदल रहा है शूटिंग खत्म होने तक मैं बिल्कुल अलग दिखने लगूंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि, 'टेंशन मत लो, इस प्रोजेक्ट के अंत तक तुम कोई और भी हो जाओगी, तो भी कोई बात नहीं, क्योंकि तुम प्रेग्नेंट हो.'

bollywoodlife.com photo
5/7

राधिका को मिला मेंटली रिलीफ

राधिका (Radhika Apte Shovking Revelation) ने आगे बात करते हुए बताया कि, 'हॉलीवुड प्रोड्यूसर का वह आश्वास और गर्मजोशी मेरी लिए बहुत मायने रखती थी.' राधिका ने कहा कि मैं समझती हूं कि सबके अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट होते हैं, लेकिन मुझे बॉलीवुड फिल्म निर्माता से बस थोड़ी सी सिम्पेथी की उम्मीद थी.

bollywoodlife.com photo
6/7

राधिका आप्टे के पति कौन हैं?

आपको बता दें कि, राधिका आप्टे ने साल 2013 में म्यूजीसियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी और लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखते हुए साल 2024 अक्टुबर में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की एनाउंसमेंट की थी और दिसंबर में एक बेटी का जन्म हुआ था. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों को फील किया.

bollywoodlife.com photo
7/7

आखिरी बार किस फिल्म में नजर आईं थी राधिका?

अगर बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो आखिरी बार राधिका आप्टे को साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में देखा गया था. यह एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट था, जिसकी शूटिंग उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी की थी. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया.

Tags:

  • bollywood hindi news
  • Entertainment News
  • Radhika Apte
  • radhika apte movies
  • radhika apte news
bollywoodlife.com subscribe
bollywoodlife.com subscribe

Latest Reviews

  • Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 4/5

    Raja Shivaji Review: जबरदस्त एक्शन और धांसू डायलॉग्स से पैक है रितेश देशमुख की फिल्म, खड़े हुए दर्शकों के रोंगटे

    Raja Shivaji Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त की मराठी फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं ये फिल्म कैसी है.

  • Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
    bollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.combollywoodlife.com 0/5

    Ek Din X Review: कैसी लगी जुनैद खान-साई पल्लवी की 'एक दिन'? लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Junaid Khan-Sai Pallavi Movie X Review: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

Latest News

देओल परिवार की सबसे अमीर बहू कौन है? लाइमलाइट से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती हैं बॉबी-सनी की बीवियां, नेटवर्थ देख चकरा जाएगा सिर!

देओल परिवार की सबसे अमीर बहू कौन है? लाइमलाइट से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती हैं बॉबी-सनी की बीवियां, नेटवर्थ देख चकरा जाएगा सिर!

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: सातवें दिन भी गूंजी 'राजा शिवाजी' की दहाड़, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: सातवें दिन भी गूंजी 'राजा शिवाजी' की दहाड़, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय और प्रियदर्शन ने हाथ मिलाते ही कर डाला बड़ा कांड, कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 21: अक्षय और प्रियदर्शन ने हाथ मिलाते ही कर डाला बड़ा कांड, कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

View All

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

  • Youtube
  • facebook
  • instagram
  • twitter
Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.