विवादों से भरी रही राजपाल यादव की लाइफ
Rajpal Yadav Birthday: बॉलीवुड के एक्टर और फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव 16 मार्च यानी आज 51वां जन्मदिन (Rajpal Yadav Birthday) मना रहे हैं। राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। राजपाल ने अपनी लाइफ में संघर्ष काफी किया है। शादी से लेकर 5 करोड़ के लोन तक राजपाल हरदम चर्चा में बने रहे। राजपाल ने बॉलीवुड के शुरूआती करियर में कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाए और धीरे-धीरे बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बनाई। राजपाल यादव ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की जिसमें हंगामा, अपना सपना मनी मनी, चुप चुप के, भूल भूलैया, गरम मसाला, फिर हेराफेरी, ढोल, मैं, मेरी पत्नी और वो, मुझसे शादी करोगे, भूतनाथ जैसी कई फिल्में की शामिल है।