ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • दो टूटी शादियां, कैंसर से जंग और परिवार से दूरियां, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की दर्दभरी जिंदगी का अनसुना सच

दो टूटी शादियां, कैंसर से जंग और परिवार से दूरियां, ऋतिक रोशन की बहन सुनैना की दर्दभरी जिंदगी का अनसुना सच

Hrithik Roshan Sister: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की चमक भरी दुनिया के पीछे एक ऐसी कहानी भी है, जो कम ही लोगों को पता होगी. यह कहानी है उनकी बहन सुनैना रोशन की, जिनकी जिंदगी संघर्ष, बीमारी, रिश्तों की टूटन और फिर हिम्मत से खड़े होने की मिसाल रही है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 24 2025, 02:32 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
दो टूटी शादियां, कैंसर से जंग और परिवार से दूरियां ऐसा रहा सुनैना का अनसुना सच
1/8

दो टूटी शादियां, कैंसर से जंग और परिवार से दूरियां ऐसा रहा सुनैना का अनसुना सच

23 दिसंबर (मंगलवार) को ऋतिक रोशन अपने पूरे परिवार के साथ अपने कजिन भाई ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह की शादी में शामिल होने पहुंचा, इस दौरान ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, ऋतिक के पिता राकेश रोशन और ऋतिक-सुजैन के दोनों बेटे ह्रेहान और ह्रिदान के साथ ऋतिक की बहन भी पहुंची, जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, ऐसे में आइए आपको ऋतिक की बहन सुनैना रोशन से जुड़ी ये खास बातें बताते हैं.

ऋतिक रोशन की बहन की ये बातें
2/8

ऋतिक रोशन की बहन की ये बातें

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की चमक-दमक भरी दुनिया के पीछे एक ऐसी कहानी भी है, जो कम ही लोगों को पता होगी. यह कहानी है उनकी बहन सुनैना रोशन की, जिनकी जिंदगी संघर्ष, बीमारी, रिश्तों की टूटन और फिर हिम्मत से खड़े होने की मिसाल रही है. स्टार फैमिली से होने के बावजूद सुनैना की निजी जिंदगी आसान नहीं रही, लेकिन हर मुश्किल के बाद उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ीं.

सुनैना रोशन ने अपनी हेल्थ पर कही थी ये बात
3/8

सुनैना रोशन ने अपनी हेल्थ पर कही थी ये बात

सुनैना रोशन ने अपनी हेल्थ रिकवरी के बाद एक इंटरव्यू में बताया था, कि कैसे उन्होंने जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाइयों को लड़ा. इस दौरान उन्होंने अपने भाई ऋतिक रोशन को अपनी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन बताया. सुनैना का कहना था, कि ऋतिक की मेहनत, डिसिप्लिन और कभी हार न मानने वाला रवैया उन्हें मुश्किल वक्त में ताकत देता रहा.

Advertisement
उतार-चढ़ाव भरी लव लाइफ
4/8

उतार-चढ़ाव भरी लव लाइफ

राकेश रोशन और पिंकी रोशन की बेटी सुनैना की लव लाइफ हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने 1992 में आशीष सोनी से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटी सुरानिका सोनी है. हालांकि, कुछ सालों बाद यह रिश्ता टूट गया. इसके बाद 2009 में उन्होंने मोहन नागर से दूसरी शादी की, लेकिन यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. दूसरे तलाक के बाद सुनैना की जिंदगी और मुश्किल हो गई.

परिवार से मनमुटाव और विवाद
5/8

परिवार से मनमुटाव और विवाद

इसी दौर में सुनैना की जिंदगी में पत्रकार रुहैल अमीन आए. दोनों के रिश्ते को लेकर परिवार में तनाव बढ़ गया. 2019 में सुनैना ने आरोप लगाए कि उनके रिश्ते की वजह से परिवार ने उनका साथ नहीं दिया. यह मामला मीडिया में खूब उछला और रोशन परिवार से उनके रिश्तों में दरार आ गई. हालांकि, कुछ समय बाद रुहैल के साथ उनका रिश्ता भी खत्म हो गया और धीरे-धीरे परिवार के साथ सुलह हो गई.

बीमारी से जंग
6/8

बीमारी से जंग

रिश्तों की परेशानियों के साथ-साथ सुनैना को सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम से भी जूझना पड़ा. उन्होंने सर्जरी के जरिए 75 किलो से ज्यादा वजन कम किया. इसके बाद उन्हें सर्वाइकल कैंसर का पता चला, जिसके लिए उन्हें कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ा. स्ट्रिक ट्रीटमेंट और मेंटल स्ट्रगल के बावजूद सुनैना ने हार नहीं मानी और आखिरकार कैंसर को मात दी.

Advertisement
नई शुरुआत और प्रेरणा
7/8

नई शुरुआत और प्रेरणा

इतना ही नहीं, सुनैना ने ब्रेन ट्यूबरकुलोसिस समेत डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, स्लीप एपनिया और फैटी लिवर जैसी बीमारियों से जूझने का भी खुलासा किया था.

हौसले और जज्बे से हर जंग जीती
8/8

हौसले और जज्बे से हर जंग जीती

हालांकि अब वो पहले से कहीं ज्यादा फिट और हेल्दी हैं, और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देती हैं. सुनैना की कहानी यह साबित करती है, कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, हौसले और जज्बे से हर जंग जीती जा सकती है.

Tags Bollywood Gossips Bollywood news Entertainment News Hrithik Roshan Sunaina Roshan
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

रणबीर कपूर ने बताया कब आएगी 'लव एंड वॉर', 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'एनिमल पार्क' की शूटिंग पर दिया ये अपडेट

Border 2 Collection: 'बॉर्डर 2' को वैलेंटाइन डे पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स, फिल्म की कमाई में आया उछाल

O Romeo Collection Day 2: 'ओ रोमियो' ने लगाई लंबी छलांग, वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की फिल्म ने की बंपर कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.