ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Sai Pallavi के गले की हड्डी बना वेकेशन, स्विमसूट में एक्ट्रेस की अदाएं देख भड़के लोग, बोले- ‘ये भी औरों की तरह...'

Sai Pallavi के गले की हड्डी बना वेकेशन, स्विमसूट में एक्ट्रेस की अदाएं देख भड़के लोग, बोले- ‘ये भी औरों की तरह...'

Sai Pallavi: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी एक बार फिर विवादों में छा गई हैं. हालांकि, इस बार उनका कोई बयान नहीं बल्कि उनका लुक उन्हें विवादों में खींच लाया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बीच वेकेशन से स्विमसूट लुक शेयर किया, जिसे लेकर अब वह ट्रोल हो रही हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: September 23 2025, 04:07 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
Sai Pallavi के गले की हड्डी बना वेकेशन
1/10

Sai Pallavi के गले की हड्डी बना वेकेशन

Sai Pallavi Swimsuit Photos: अपनी सादगी और नोमेकअप लुक के लिए जानी जाने वाली साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक बार फिर विवादों में फंस गई हैं. साई जल्द ही मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ माता 'सीता' (Seeta) का किरदार निभा रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ लेटेस्टे तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपनी बहन के साथ वेकेशन पर हैं, लेकिन इन फोटोज में साई का लुक और अंदाज उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ले आया है.

बीच वेकेशन की तस्वीरें वायरल
2/10

बीच वेकेशन की तस्वीरें वायरल

हाल ही में साई पल्लवी (Sai Pallavi) और उनकी बहन पूजा कन्नन वेकेशन पर गईं थी, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन फोटोज में दोनों बहनें समुद्र किनारे हल्के और आरामदायक कपड़े पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

यूजर्स को रास नहीं आया साई का ये लुक
3/10

यूजर्स को रास नहीं आया साई का ये लुक

सामने आई पिक्चर्स नेचुरल और खूबसूरत हैं. इन्हें शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, 'बीच हाई, सन किस्सड साई पल्लवी.' हालांकि, लोगों को साई पल्लवी का पहनावा रास नहीं आया और वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं.

Advertisement
लुक को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आई एक्ट्रेस
4/10

लुक को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आई एक्ट्रेस

जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, यूजर्स ने साई पल्लवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाते हुए भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए एक्ट्रेस पर तंज कसा. तो किसी ने कहा, पर्दे पर पारंपरिक किरदार निभाने वाली अभिनेत्री असल जिंदगी में बिल्कुल अलग दिख रही हैं.

'ये भी बाकियों की तरह निकली...'
5/10

'ये भी बाकियों की तरह निकली...'

एक अन्य ने लिखा, 'अगर वह भी छोटे कपड़े पहनेंगी, तो भारतीय संस्कृति की रक्षा कौन करेगा.' वहीं एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि, 'ये भी बाकियों की तरह निकली और अब उनके ट्रेडिशनल अवतार पर भरोसा नहीं किया जा सकता.'

'रामायण' के रोल पर उठे सवाल
6/10

'रामायण' के रोल पर उठे सवाल

ट्रोलिंग का एक बड़ा हिस्सा उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' से भी जुड़ा हुआ है. दरअसल, ट्रोलर्स का कहना है कि, 'सीता' जैसा पवित्र किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का ऐसा पहनावा सही नहीं है. लोगों का मानना है कि उनका यह लुक पौराणिक किरदार के लिए ठीक नहीं है.

Advertisement
सपोर्ट में उतरे फैंस
7/10

सपोर्ट में उतरे फैंस

हालांकि, जहां कुछ लोग साई पल्लवी को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं उनके कई फैंस उनके सपोर्ट में सामने भी आए हैं. उन्होंने कहा कि, 'किसी के निजी जीवन में दखल देना बंद करना चाहिए, क्योंकि बीच पर ऐसे कपड़े पहनना आम बात है.' एक और फैन ने लिखा, 'लोग समुद्र किनारे साड़ी पहनकर नहीं जाते और स्विमसूट पहनना गलत नहीं है.'

पर्दे पर सीता का किरदार निभाएंगी साई पल्लवी
8/10

पर्दे पर सीता का किरदार निभाएंगी साई पल्लवी

साई (Sai Pallavi Controversy) जल्द ही 'रामायण' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इसमें वह माता 'सीता' के लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि रणबीर कपूर 'राम' का किरदार निभाते दिखेंगे. फैंस उनकी जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

फिल्म 'रामायण' की चर्चा
9/10

फिल्म 'रामायण' की चर्चा

'रामायण' को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है. इस फिल्म का पहला लुक 3 जुलाई 2025 को 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' के नाम से लॉन्च किया गया था. इस लॉन्च इवेंट में भगवान राम और रावण के किरदारों की झलक देखने को मिली थी.

Advertisement
क्या पड़ेगा फिल्म पर असर?
10/10

क्या पड़ेगा फिल्म पर असर?

अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि, साई पल्लवी का यह विवाद क्या उनकी फिल्म 'रामायण' पर असर डालेगा. हालांकि, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल एक्ट्रेस या फिल्म मेकर्स की तरफ से इस विवाद पर कोई बयान नहीं आया है.

Tags Ramayana Sai Pallavi Sai Pallavi controversy Sai Pallavi photos
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Border 2 First Review: Sunny Deol की दहाड़ से हिलेगा बॉक्स ऑफिस, सीन्स देख 56 इंच का होगा सीना; रिकॉर्ड तोड़ होगी कमाई

    Synopsis: Border 2 First Review: फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में सनी देओल की दहाड़ के साथ कई कलाकारों की शानदार एक्टिंग नजर आएगी, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं कि फर्स्ट रिव्यू फिल्म के बारे में क्या कहता है.

  • 0/5

    Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

    Synopsis: Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

LATEST NEWS

View all

Border 2 में इस एक्टर ने किया पाकिस्तानी सिपाही का रोल, Sunny Deol को दी जबरदस्त टक्कर

Sunny Deol की दहाड़ से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, Border 2 से पहले इन मूवीज को पड़ोसी देश ने किया था बैन

Border 2 VS Border Opening Day Collection: 'बॉर्डर 2' का फर्स्ट डे होगा इतना कलेक्शन! 'बॉर्डर' ने पहले दिन की थी इतनी कमाई

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.