फिल्म 'धुरंधर 2' को इन रिकॉर्ड से पाना होगा पार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज होने में 8 दिन बचे हैं. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग हो रही है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के महंगे टिकट होने के बावजूद जमकर बुकिंग हो रही है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कितना ज्यादा क्रेज है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करने वाली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को भारत की नंबर 1 मूवी बनने के लिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने पड़ेंगे.