फिल्म 'धुरंधर'
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में नजर आ रहे सभी स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और उसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. फिल्म 'धुरंधर' के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन-किन मूवीज ने ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन किया था.