Bigg Boss 13
अब ये बात त हर कोई जानता है कि रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला एक दूसरे के कितने बड़े दुश्मन रह चुके हैं. एक जमाना था जब नेशनल टीवी पर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े ने हंगामा मचा दिया था. सलमान खान भी रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े को सुलझाने में नाकामयाब रहे थे. हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद रश्मि देसाई ने कभी भी उनके बारे में बात नहीं की. हाल ही में रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है जिसकोसुनकर हर कोई चौंक गया है.