नंदीश संधु ने हाल ही में की सगाई
हाल ही में टीवी एक्टर नंदीश संधु ने सगाई करके सबको चौंका दिया है. रश्मि देसाई से तलाक होने के कई साल तक नंदीश संधु सिंगल थे. इस दौरान नंदीश संधु ने अपने करियर पर फोकस किया. अब एक बार फिर से नंदीश संधु की पर्सनल लाइफ की गाड़ी पटरी पर आ गई है. यही वजह है जो नंदीश संधु एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. नंदीश संधु ने बीते दिन कविता बनर्जी के साथ सगाई करके सबको चौंका दिया है. लोगों को पता ही नहीं चला कि कब नंदीश संधु को इस हसीना से प्यार हो गया. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि रश्मि देसाई की ये सौतन आखिर कौन है.