ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • 33 साल की Rhea Chakraborty करवाना चाहती हैं एग फ्रीजिंग, एक्ट्रेस से पहले ये हसीनाएं भी मां बनने के लिए उठा चुकी हैं ये कदम

33 साल की Rhea Chakraborty करवाना चाहती हैं एग फ्रीजिंग, एक्ट्रेस से पहले ये हसीनाएं भी मां बनने के लिए उठा चुकी हैं ये कदम

Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एग फ्रीजिंग को लेकर चर्चा में हैं. हाल में एक्ट्रेस ने अपने इस विचार को अपने पॉडकास्ट में सामने रखा और बताया कि वह इसके लिए एक गायनाकॉलॉजिस्ट से मिली है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 09 2025, 04:59 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
33 साल की Rhea Chakraborty करवाना चाहती हैं एग फ्रीजिंग
1/8

33 साल की Rhea Chakraborty करवाना चाहती हैं एग फ्रीजिंग

Rhea Chakraborty: कहते हैं शादी के बाद महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सुख मां बनने का होता है. लेकिन आज के समय में ज्यादातर लड़कियां अपने करियर और फिटनेस पर पहले फोकस करती हैं उसके बाद वह शादी और बच्चे के बारे में सोचती हैं. हालांकि, इन सब में काफी लंबा वक्त लगता है, जिसकी वजह से देर से बानने के लिए वह एग फ्रीजिंग का सहारा लेती हैं. एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) का चलन फिल्मी दुनिया में काफी ज्यादा देखने को मिलता है. इसी बीच खबर है कि, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एग फ्रीजिंग पर विचार कर रही हैं.

Rhea Chakraborty ने खोला पर्सनल लाइफ का राज
2/8

Rhea Chakraborty ने खोला पर्सनल लाइफ का राज

गौरतलब है कि, रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इन दिनों अपना पॉडकास्ट कर रही है, जिसमें हाल ही में हुमा कुरैशी के साथ बातचीत करते समय एक्ट्रेस ने अपने एग फ्रीजिंग के बारे में बात की. रिया ने कहा, 'मैं 33 साल की हूं और हाल ही में मैं एग फ्रीजिंग के लिए एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास गई थी. मैं ऐसा करने के बारे में सोच रही हूं.'

क्यों एग्स फ्रीज करवाना चाहती हैं Rhea Chakraborty?
3/8

क्यों एग्स फ्रीज करवाना चाहती हैं Rhea Chakraborty?

रिया चक्रवर्ती ने बताया कि, वह अपनी शादी करने या घर बसाने के लिए तैयार नहीं हैं और इस बात पर जोर दिया कि, उनके प्रोफेशनल गोल्स अभी उनकी प्राथमिकता है. हालांकि, रिया पहली एक्ट्रेस ने हीं है, जो अपने करियर पर ध्यान देने के लिए एग फ्रीजिंग के बारे में सोच रही हैं, इसके पहले भी कई हसीनाएं ये कदम उठा चुकी हैं.

Advertisement
ग्लोबन स्टार ने 30 साल की उम्र में उठाया ये कदम
4/8

ग्लोबन स्टार ने 30 साल की उम्र में उठाया ये कदम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ग्लोबन स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आता है. प्रियंका ने अपने एग 30 की उम्र में ही फ्रीज करवा दिए थे. एग फ्रीजिंग के बाद एक्ट्रेस का कहना था कि वह बहुत रिलैक्स महसूस करती थीं और इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि, उन पर कोई बॉयोलॉजिकल क्लाक की मुसीबत नहीं चल रही है.

39 की उम्र में तनीषा मुखर्जी ने कराए एग्स फ्रीज
5/8

39 की उम्र में तनीषा मुखर्जी ने कराए एग्स फ्रीज

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) ने भी 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज कराने का फैसला किया था. तनीषा ने यह फैसला इसलिए लिया था ताकि, वह तब मां बन सकें जब वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हों.

Ekta Kapoor ने क्यों कराए एग्स फ्रीज
6/8

Ekta Kapoor ने क्यों कराए एग्स फ्रीज

टेलीविजन की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 36 साल की उम्र में अपने एग्ज फ्रीज करवाने का फैसला किया था. उनका कहना था कि, वह मां बनना चाहती हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सही पार्टनर नहीं मिल पाया है.

Advertisement
Sushmita Sen भी ले चुकी हैं ये फैसला
7/8

Sushmita Sen भी ले चुकी हैं ये फैसला

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) भी अपने एग फ्रीज करवा चुकी हैं. उन्होंने यह फैसला अपनी बेटियों को गोद लेने के बाद लिया, ताकि आगे चलकर वह मां बनने का सुख भी पा सकें.

34 साल की उम्र में Mona Singh ने करवाए थे एग्ज फ्रीज
8/8

34 साल की उम्र में Mona Singh ने करवाए थे एग्ज फ्रीज

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) भी एग्स फ्रीज करवा चुकी हैं. उन्होंने 34 साल में ही एग फ्रीज करवा लिए थे, जिसकी मदद से वह कभी भी मां बन सकती हैं.

Tags Ekta Kapoor Mrunal Thakur Priyanka Chopra Rhea chakraborty Sushmita Sen
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Zee 24 Ghanta Ananya Samman 2026 के मंच पर गूंजेंगी उन हीरोज की कहानियां, जिन्होंने अंधेरे में जलाया उम्मीद की दीया!

O Romeo: हुसैन उस्तरा नहीं बल्कि इस किताब से इंस्पायर है शाहिद कपूर की फिल्म की कहानी? सच जानकर लगेगा झटका

फुल एटीट्यूड में मीडिया के सामने पहुंचे Aryan Khan, सुहाना खान ने भी दिखाया अपना स्वैग

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.