छा गई ‘सैयारा’ की दीवानगी
18 जुलाई को सिनेमघरों में नए चेहरे के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया हैं. अहान पांडे और अनीत पडड् की इस डेब्यू फिल्म की दीवानगी देखते ही बन रही है. फिल्म इन दिनों जबरदस्त कमाई कर रही है.
Saiyaara Box Office Collection Worldwide: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर पर छा गई है. फिल्म ने अपने रिलीज से 3 दिन में ही ये तगड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
18 जुलाई को सिनेमघरों में नए चेहरे के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया हैं. अहान पांडे और अनीत पडड् की इस डेब्यू फिल्म की दीवानगी देखते ही बन रही है. फिल्म इन दिनों जबरदस्त कमाई कर रही है.
मामूली से बजट में बनी इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने हर किसी को हैरान कर दिया है. ‘सैयारा’ ने अपने पहले ही वीकेंड कमाल कर दिया है. इसकी कमाई से हर कोई हैरान है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपने रिलीज डेट शुक्रवार को फिल्म ने 21 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. शनिवार को फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए. वहीं रविवार को सैयारा ने 37 करोड़ रुपये की कमाई की.
वर्ल्डवाइड देखा जाए तो फिल्म ने ने 64 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को यानी फिल्म की 3 दिन की कुल कमाई 101 करोड़ रुपये हो गई है.
‘सैयारा’ की कहानी के साथ ही इसके गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. फिल्म का गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. यूट्यूब पर भी लोग इसके गाने को भरपूर प्यार दे रहे हैं.
इसके साथ ही फिल्म ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. ‘सैयारा’ साल 2025 की दूसरी फिल्म बन गई जिसने पहले तीन दिनों में शतक पार कर लिया है. इससे पहले विक्की कौल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था. वहीं ‘सैयारा’ के पहले हफ्ते में 150 करोड़ तक का आंकड़ा छूने की उम्मीद है.
बता दें कि 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘सैयारा’ को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. यह एक लव स्टोरी फिल्म में, जिसमें दोनों प्रेमियों को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आप इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
Enroll for our free updates