Year Ender 2025: इश्क, दर्द और... 2025 की वो 7 फिल्में जिसने दर्शकों का छू लिया दिल, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी फेवरेट?
Year Ender 2025: इश्क, दर्द और... 2025 की वो 7 फिल्में जिसने दर्शकों का छू लिया दिल, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी फेवरेट?
Year Ender 2025: साल 2025 सिनेमा के लिहाज से काफी शानदार रहा. इस साल कई ऐसी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नोटो की बारिश की बल्कि उन्होंने दर्शकों के दिलों पर कभी न मिटने वाली छाप भी छोड़ी है.
By: Sadhna Mishra |
Published: December 28 2025, 08:01 PM IST
Year Ender 2025 Movies: हर साल कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं, लेकिन सिनेमा के इतिहास में कुछ ही साल ऐसे होते हैं, जो सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन साल 2025 एक ऐसा साल बनकर उभरा है, जिसे जज्बातों का साल कहना गलत नहीं होगा. क्योंकि, इस साल पर्दे पर न सिर्फ नोटों की बारिश हुई बल्कि, 'इश्क', 'दर्द', 'एक्शन' और 'डर' का ऐसा मंजर दिखा जो सालों तक सिनेप्रेमियों की दिलों में ताजा रहेगी. तो चलिए 2025 की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिसने इस साल को खास बना दिया.
2/8
Vicky Kaushal को सुपरस्टार बनाया
साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई 'छावा' (Chhaava) को दर्शकों का न सिर्फ प्यार मिला बल्कि, यह उनके दिलों में कई सालों तक अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही. 130 करोड़ रुपए के बजट में बनी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर इस मूवी ने 752.81 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं विक्की कौशल की एक्टिंग ने इस फिल्म को दर्शकों के दिलों में अमर बना दिया है.
3/8
15 करोड़ वाली इस मूवी ने कमाए 300 करोड़ रुपए
इस लिस्ट में 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narasimha) का नाम भी शामिल है. यह साल 2025 क सबसे ज्यादा सफल एनिमेटेड फिल्म है, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसका बजट लगभग 15 करोड़ रुपए था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए के पार का कलेक्शन कर न सिर्फ मेकर्स को हैरान किया, बल्कि इस साल की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमिटेड फिल्म भी बन गई.
Advertisement
4/8
दर्शकों को रोने पर किया मजबूर
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) भी साल 2025 की सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्मों में से एक है. यह 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका बजट लगभग 45 से 50 करोड़ रुपए था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री और स्टोरी ने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया.
5/8
'वश' के खौफनाक मंजर ने बताया डर नया मतलब
इस साल गुजराती फिल्म 'वश' (Vash) के सीक्वल 'वश लेवल 2' (Vash Level 2) ने भी फैंस को खूब इंप्रेस किया. जानकी बोड़ीवाला और हितेन कुमार की ये फिल्म 27 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई थी, वहीं इसके बाद 'वश लेवल 2' को नेटफ्लिक्स ने रिकॉर्ड कीमत पर खरीद लिया था. इस फिल्म ने हॉरर मूवी लवर्स के दिलों में डर का नया खौफ पैदा किया था.
6/8
दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही ये फिल्म
इसी साल 19 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) भी थी, जिसकी कहानी ने दर्शकों के दिल को छू लिया. यह फिल्म भले ही मुश्किल से अपना बजट निकाल पाई, लेकिन अपनी कहानी और एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जरूर जीता है.
Advertisement
7/8
गानों से लेकर केमिस्ट्री तक ने जीता फैंस का दिल
इसी साल लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी कहानी से बस गई फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Main) भी रिलीज हुई है. 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ये मूवी कई आशिकों के दिलों पर गहरा असर छोड़ गई है. इसके गाने से लेकर फिल्म की कहानी और धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री तक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. लगभग 85 से 95 में करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 145 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी.
8/8
दुनियाभर में बजा धुरंधर का डंका
साल 2025 में एक ऐसी फिल्म भी रिलीज हुई, जिसका क्रेज अभी तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और ये फिल्म रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये मूवी लगभग 140 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, जिसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी इसका क्रेज दर्शकों पर देखा जा रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy