सलमान खान के 60वें बर्थडे बैश में गर्दा उड़ाने पहुंचे Bollywood सितारे
बॉलीवुड स्टार सलमान खान बीती रात से ही सोशल मीडिया पर छाई हुए हैं. 60 साल का होते ही सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है. इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने धमाकेदार एंट्री की. इसके अलावा सलमान खान का परिवार और खास दोस्त भी इस पार्टी में रंग जमाने पहुंचे थे. पार्टी में आते ही इन सितारों ने मीडिया के आगे पोज दिए. वहीं सलमान खान ने भी बड़ी ही सादगी के साथ इस पार्टी में कदम रखे. इस पार्टी में जाने से पहले सलमान खान ने मीडिया के साथ भी बर्थडे मनाया था. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको सलमान खान के बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें दिखाने वाले हैं.