कोरियन फिल्मों की रीमेक कर मालामाल हुए मेकर्स
Bollywood movies are remake of Korean Films: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने सिनेमाघरों से छप्परफाड़ कमाई की। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मूवीज ऑरिजनल नहीं थी। इस खास लिस्ट में हम उन फिल्मों की बात कर रहे हैं जो कोरियन मूवीज की रीमेक थीं। कोरियन फिल्मों की रीमेक कर इन बॉलीवुड फिल्मों ने बंपर कमाई की थी। इन फिल्मों की लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान की 'राधे- यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' से लेकर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'बर्फी' का भी नाम है। यहां देखें इन फिल्मों की लंबी लिस्ट।