ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • सात जन्मों के बंधन में बंधे Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru, गुपचुप रचाई शादी!

सात जन्मों के बंधन में बंधे Samantha Ruth Prabhu और Raj Nidimoru, गुपचुप रचाई शादी!

Samantha Raj Nidimoru wedding: साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरु शादी के बंधन में बंध गए हैं. लंबे समय से इनकी शादी को लेकर अफवाहे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहीं थीं, आखिरकार अब ये रिश्ता कंफर्म हो गया है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 01 2025, 12:36 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने रचाई गुपचुप शादी, सिर्फ 30 मेहमान बने साक्षी
1/8

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने रचाई गुपचुप शादी, सिर्फ 30 मेहमान बने साक्षी

Samantha and Raj Nidimoru Get Married: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और 'द फैमिली मैन' (The Family Man)फेम डायरेक्टर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. लंबे समय से सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच यह खबर अब पक्की हो चुकी है. सोमवार सुबह दोनों ने बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिए और सात जन्मों के साथी बन गए हैं.

लिंग भैरवी मंदिर में हुई गुपचुप शादी
2/8

लिंग भैरवी मंदिर में हुई गुपचुप शादी

एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा और राज ने ईशा योग केंद्र के अंदर 'लिंग भैरवी' मंदिर में शादी रचाई है. शादी सोमवार सुबह बेहद सादगी से हुई, जिसमें सिर्फ करीब 30 खास मेहमान ही शामिल हुए.

ऐसे बनी दुल्हन सामंथा, तो खूब जचे राज
3/8

ऐसे बनी दुल्हन सामंथा, तो खूब जचे राज

शादी के लिए सामंथा ने पारंपरिक लाल रंग की साड़ी पहनी, जबकि राज साधारण लेकिन पारंपरिक अंदाज में नजर आए. यह समारोह पूरी तरह निजी रखा गया, इसलिए वहां किसी भी तरह की मीडिया मौजूदगी नहीं थी.

Advertisement
रविवार रात से तेजी से उड़ी थी शादी की बात
4/8

रविवार रात से तेजी से उड़ी थी शादी की बात

रविवार देर रात ही सोशल मीडिया पर खबरें उड़ने लगी थीं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. इसी बीच राज की एक्स वाइफ श्यामाली डे की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने और हलचल मचा दी थी. उन्होंने लिखा था- 'हताश लोग हताश करने वाले काम करते हैं.' इस पोस्ट के बाद कयासों का दौर और तेज हो गया, बताया जाता है कि राज और श्यामाली डे का 2022 में तलाक हो चुका है.

कब शुरू हुईं थीं सामंथा-राज की नजदीकियां?
5/8

कब शुरू हुईं थीं सामंथा-राज की नजदीकियां?

सामंथा और राज की दोस्ती की चर्चा 2024 की शुरुआत से ही होने लगी थी. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी ही रखा. पिछले एक साल में सामंथा कई बार राज के साथ तस्वीरें पोस्ट करती दिखीं, लेकिन किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा.

सामंथा की राज निदिमोरु संग है ये दूसरी शादी
6/8

सामंथा की राज निदिमोरु संग है ये दूसरी शादी

बता दें, सामंथा की यह दूसरी शादी है. इससे पहले वह साउथ एक्टर नागा चैतन्य से शादी के बंधन में थीं. चार साल की शादी के बाद दोनों अलग हो गए. बाद में नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी की.

Advertisement
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां
7/8

फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां

जैसे ही शादी की पुष्टि हुई, सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों की बाढ़ आ गई. सभी ने सामंथा और राज को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं और उनकी तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं.

फैंस कर रहे तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार
8/8

फैंस कर रहे तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार

फिलहाल, कपल ने अपनी शादी की कोई ऑफीशियल तस्वीरें शेयर नहीं की है, लेकिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में यह खबर सुर्खियों में है कि दोनों ने बेहद पवित्र और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर लिया है.

Tags Bollywood Gossips Bollywood news Entertainment News Raj Nidimoru Samantha Ruth Prabhu
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

मुस्लिम होकर भगवान भोलेनाथ की भक्त है अफगानिस्तान की ये मॉडल, जल्द बनेगी इंडिया की बनेगी बहूरानी?

एलिमनी की डिमांड... Pawan Singh के खिलाफ ज्योति सिंह के सपोर्ट में उतरीं Akshara Singh, बोलीं- 100 करोड़ मांगे..

O Romeo: Shahid Kapoor ने अपने दुश्मनों पर दागे ये 7 धांसू डायलॉग, लाइमलाइट लूट ले गईं फरीदा जलाल

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.