सामंथा-राज की इंटीमेट सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, फैंस बरसा रहे प्यार
Samantha-Raj Wedding Inside Pics: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. लंबे समय से चल रही डेटिंग अफवाहों के बीच आखिरकार एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी कर ली है. 1 दिसंबर को हुई उनकी इंटीमेट वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. फैंस सामंथा के इस नए सफर को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.