राज निदिमोरू संग लिस्बन में रोमांस, तस्वीरों में दिखा कपल का प्यार
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Honeymoon: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शादी के बाद अब वह पति राज निदिमोरू के साथ हनीमून पर निकली हैं. कपल ने अपने रोमांटिक वेकेशन के लिए पुर्तगाल की केपिटल लिस्बन को चुना है. सामंथा ने इस ट्रिप की खूबसूरत झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.