ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • समाज के बंधनों को तोड़ तलाकशुदा महिलाओं से की इन बॉलीवुड सितारों ने शादी, उठाया था बड़ा कदम

समाज के बंधनों को तोड़ तलाकशुदा महिलाओं से की इन बॉलीवुड सितारों ने शादी, उठाया था बड़ा कदम

इन सितारों ने की तलाकशुदा महिलाओं से शादी

By: Shivani Bansal  |  Published: February 23 2019, 10:30 AM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
इन सितारों ने थामा था तलाकशुदा महिलाओं का हाथ
1/8

इन सितारों ने थामा था तलाकशुदा महिलाओं का हाथ

बॉलीवुड के नामी स्टार्स की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने प्यार के खातिर जमाने की नहीं सुनी लेकिन इस मुश्किल डगर पर कभी उन्हें सच्चा प्यार मिला तो कभी दुख और धोखा। खैर, इस लिस्ट में हम आप आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने समाज के बंधनों को तोड़ते हुए बोल्ड फैसले लिए और तलाकशुदा महिलाओं का हाथ थाम लिया। देखिए लिस्ट-

संजय दत्त और मान्यता
2/8

संजय दत्त और मान्यता

तमाम मुश्किलों के बाद संजय दत्त की जिंदगी में सुकून लेकर आईं मान्यता दत्त। ढेर सारे अफेयर्स की लिस्ट, मुंबई बम धमाके में घिरा नाम, ड्रग्स की लत जैसी मुश्किलों से जब संजय दत्त बाहर निकले तो मान्यता दत्त ही वो थी जिन्होंने हर मुश्किल में संजू बाबा का साथ भी दिया और पूरी जिंदगी के लिए हाथ भी थामा। लेकिन संजय दत्त की पत्नी बनने से पहले तक मान्यता दत्त यानी दिलनवाज शेख की शादी मिराज-उर-रहमान-शेख से हुई थी। मान्यता और संजय दत्त की शादी के तुरंत बाद ही मिराज ने उनकी शादी को गैरकानूनी बताकर कोर्ट तक खसीट लिया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने उनकी अपील को ठुकरा कर मान्यता और संजय दत्त के रिश्ते पर मोहर लगा दी।

अनुपम खेर और किरण खेर
3/8

अनुपम खेर और किरण खेर

अनुपम खेर से शादी करने से पहले किरण खेर की शादी मुंबई के एक कारोबारी गौतम बेरी से हुई थी। लेकिन उनकी शादी 1985 में टूट गई और इसी साल किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली थी। किरण और अनुपम थियेटर के जमाने दोस्त थे। अनुपम ने किरण की पहली शादी से बेटे सिंकदर खेर को भी गोद ले लिया था।

Advertisement
मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली
4/8

मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का दिल भी एक तलाकशुदा एक्ट्रेस के लिए धड़का। दिग्गज गायक किशोर कुमार की तीसरी बीबी योगिता बाली के साथ मिथुन चक्रवर्ती ने शादी रचाई थी। योगिता और किशोर की शादी साल 1976 में हुई लेकिन दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके एक साल बाद ही योगिता का हाथ मिथुन ने थाम लिया था और साल 1979 में उनसे शादी कर ली। इन दोनों के 4 बच्चे है।

गुलजार और राखी
5/8

गुलजार और राखी

दिग्गज गीतकार गुलजार और एक्ट्रेस राखी की शादी भी कुछ ऐसी ही रही। राखी की पहली शादी एक बंगाली डायरेक्टर अजय बिस्वास से हुई थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद गुलजार के साथ राखी ने शादी कर ली थी लेकिन जल्दी ही दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि इनके अलग होने की वजह राखी का वो फैसला रहा जब उन्होंने शादी के बाद पति गुलजार की राय लिए बिना यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' साइन कर ली। इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे से तलाक नहीं लिया। राखी-गुलजार की बेटी मेघना गुलजार आज एक कामयाब फिल्म डायरेक्टर है। मेघना को गुलजार ने ही पाला था।

समीर सोनी और नीलम कोठारी
6/8

समीर सोनी और नीलम कोठारी

समीर सोनी की पहली शादी मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर से हुई। लेकिन ये शादी ज्यादा चली नहीं और महज 6 महीनों बाद ही टूट गई। राजलक्ष्मी के बाद समीन सोनी ने नील कोठारी से शादी कर ली। नीलम की पहली शादी ब्रिटेन के कारोबारी ऋषि सेठिया से हुई थी। लेकिन ऋषि से तलाक लेकर नीलम ने दोबारा समीन से शादी की। इनकी शादी में टीवी क्वीन एकता कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement
राहुल रॉय और राजलक्ष्मी खानविलकर
7/8

राहुल रॉय और राजलक्ष्मी खानविलकर

समीर सोनी से अलग होने के बाद राजलक्ष्मी खानविलकर को 'आशिकी' फेम स्टार राहुल रॉय से प्यार हो गया और दोनों की शादी हो गई। लेकिन शादी के 14 साल बाद 2014 में इनका भी तलाक हो गया।

लिएंडर पेस और रेहा पिल्लई
8/8

लिएंडर पेस और रेहा पिल्लई

संजय दत्त की दूसरी पत्नी रेहा पिल्लई को टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से प्यार हो गया। लिएंडर पेस ने एक बॉलीवुड फिल्म भी की थी। दोनों शादी से पहले लिव इन रिलेशन में भी रहे थे और आखिर में शादी कर ली। लेकिन इनकी शादी भी ज्यादा नहीं चली और फिर दोनों अलग हो गए।

Tags Anupam Kher Gulzar Mithun Chakraborty Sanjay Dutt
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 4/5

    Dhurandhar 2 review: बड़े साहब से लेकर अतीक अहमद तक... सबकी बैंड बजाने निकला हमजा, जानिए कैसी है फिल्म?

    Synopsis: Dhurandhar 2 review: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर माधवन की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' कैसी है.

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

LATEST NEWS

View all

'यह मेरा आखिरी वीडियो है...' मोनालिसा के आरोपों पर सनोज मिश्रा का पलटवार, बोले- 'मेरी जान को खतरा है'

पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ रहने से किया साफ इनकार, सेटलमेंट के लिए हो गए राजी, जानिए पूरा मामला

'Dhurandhar 2' में खून खराबा का ओवरडोज देख भड़क गया विदेशी मीडिया, फिल्म को दिया 'टू वॉयलेंट' का टैग

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.