इन 5 हीरोज ने रोमांस छोड़ शुरू की विलेनगिरी, कौन हुआ हिट कौन फ्लॉप?
Bollywood Heroes Turned Villain: बॉलीवुड इंडस्ट्री में समय के साथ सिनेमा की परिभाषा और चीजें बदलती रहती हैं. वहीं इसमें विलेन और हीरोज (Hero) के किरदारों में भी काफी बदलाव देखने को मिला है. वो दौर गया जब एक्टर्स सिर्फ पर्दे पर हीरोइन के साथ गिटार बजाते दिखाई देते थे. आज के दर्शक सिर्फ अच्छी कहानी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, चाहे रोल पॉजिटिव हो या नेगेटिव. ऐसे में 80 और 90 के दशक में हीरो बन हसीनाओं संग रोमांस करने वाले कुछ एक्टर्स अब विलेन (Villain) की किरदार में नजर आने लगे हैं.