ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Satish Shah: छोटे पर्दे का वो सुपरस्टार जिसने फिल्मों में भी मचाया तहलका! अपनी कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर किया राज

Satish Shah: छोटे पर्दे का वो सुपरस्टार जिसने फिल्मों में भी मचाया तहलका! अपनी कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर किया राज

Satish Shah Death: कॉमेडी के बादशाह सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर ने 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से लेकर 'जाने भी दो यारों' तक उन्होंने अपने कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीता. आइए एक नजर उनकी एक्टिंग जर्नी पर डालते हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 25 2025, 05:18 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
छोटे पर्दे का वो सुपरस्टार जिसने फिल्मों में भी मचाया तहलका!
1/9

छोटे पर्दे का वो सुपरस्टार जिसने फिल्मों में भी मचाया तहलका!

Satish Shah Acting Journey: फिल्मी जगत को एक ही हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका लगा है. दिवाली के मौके पर दिग्गज कलाकार गोवर्धन असरानी (Satish Shah) ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इंडस्ट्री और फैंस अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि, अब बॉलीवुड के एक और सितारे की आंखें हमेशा के लिए बंद हो गई. बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी (TV) के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah Death) ने शनिवार 25 अक्टूबर 2025 की दोपहर करीब 2:30 बजे 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. इस खबर से जहां इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक के बीच शोक लहर दौड़ गई, वहीं लोग उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग को याद कर गमगीन हो रहे हैं.

74 साल के वो जादूगर जिसने दर्शकों का जीता दिल
2/9

74 साल के वो जादूगर जिसने दर्शकों का जीता दिल

कॉमेडी के बादशाह सतीश शाह (Satish Shah) ने अपने किरदारों से हर किसी को हंसाया है. उनका जन्म 1951 में मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था. छोटी सी उम्र में ही एक्टिंग का शौक रखने वाले सतीश शाह ने अपनी अनोखी और बेमिसाल टाइमिंग से बॉलीवुड और टेलीविजन से एक खास मुकाम हासिल किया और हर बार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी.

'शाह' से 'एक्टर शाह' बनने का सफर
3/9

'शाह' से 'एक्टर शाह' बनने का सफर

सतीश शाह (Satish Shah) ने एक्टिंग के अपने जुनून को गंभीरता से लिया और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारिकियां सीखीं. थिएटर के मंच पर उन्होंने अपनी प्रतिभा को खूब निखारा, जिससे उन्हें वह आत्मविश्वास मिला, जो बड़े पर्दे पर उनकी पहचान बना. मुंबई शहर में जहां हर कोई सपने देखता है, उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदलने की मजबूत नींव रखी.

Advertisement
ये सीरियल बना करियर का टर्निंग पॉइंट
4/9

ये सीरियल बना करियर का टर्निंग पॉइंट

1980 के दशक में दूरदर्शन पर आया सिटकॉम 'ये जो है जिंदगी' सतीश शाह के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना. इस शो में उनके किरदार और कॉमिक टाइमिंग इतनी मशहूर हुई कि, वह घर-घर में पहचाने जाने लगे. सतीश की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि, वह किसी भी साधारण सीन में अपनी एक्टिंग से जान डाल देते थे और इस शो ने बॉलीवुड के लिए उनके रास्ते खोल दिए.

छोटे रोल में भी दर्शकों पर डाला बड़ा असर
5/9

छोटे रोल में भी दर्शकों पर डाला बड़ा असर

सतीश शाह (Satish Shah) ने फिल्मों में अपनी शुरुआत भले ही छोटे रोल से की, लेकिन उनका असर हमेशा बड़ा रहा. 1983 की क्लासिक फिल्म 'जाने भी दो यारों' में उनका किरदार छोटा था, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके बाद उन्होंने 'मैं हूं ना', 'फना' और 'ओम शांति ओम' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी यादगार रोल निभाए.

क्यों हैं बाकी एक्टर्स से अलग?
6/9

क्यों हैं बाकी एक्टर्स से अलग?

सतीश शाह (Satish Shah) अपनी वर्सेटाइलिटी के लिए जाने जाते हैं. चाहे वह 'मैं हूं ना' में थूकने वाले मजेदार 'प्रोफेसर' हों या 'कल हो ना हो' में पंजाबी पिता का इमोशनल किरदार, उन्होंने हर बार दर्शकों को प्रभावित किया. उनकी कॉमेडी में एक गजब की सहजता है, जो उन्हें बाकी अभिनेताओं से बिल्कुल अलग बनाती है. वह सिर्फ हंसाते ही नहीं, बल्कि अपने किरदारों के जरिए कहानी को गहराई भी देते थे.

Advertisement
साराभाई वर्सेज साराभाई से छाए
7/9

साराभाई वर्सेज साराभाई से छाए

साल 2004 में आए कल्ट-क्लासिक शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' ने सतीश शाह को 'इंद्रवदन साराभाई' के तौर पर अमर कर दिया. इस शो में उनकी और रत्ना पाठक शाह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. अपनी पत्नी माया की खिंचाई करना और बेटे की कविताओं का मजाक उड़ाना इंद्रवदन का यह किरदार आज भी टेलीविजन कॉमेडी का एक आइकॉनिक हिस्सा माना जाता है.

एक्टिंग के बाद संभाली जज की कुर्सी
8/9

एक्टिंग के बाद संभाली जज की कुर्सी

सतीश शाह ने खुद को सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि 2008 में 'कॉमेडी सर्कस' में अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की भूमिका भी निभाई. उनके मजेदार कमेंट्स शो की जान बन गए. इसके अलावा 2015 में उन्हें फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की सोसाइटी का सदस्य भी नियुक्ट किया गया, जहां उन्होंने न्यू जर्नेशन के कलाकारों को गाइड किया.

कॉमेडी किंग का सादगी भरा रहा जीवन
9/9

कॉमेडी किंग का सादगी भरा रहा जीवन

पर्दे पर हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले सतीश शाह (Satish Shah) का निजी जीवन सादगी और प्यार से भरा है. उन्होंने 1972 में मधु शाह से शादी की. उनकी यह ऑफ-स्क्रीन विनम्रता और सरलता उनकी ऑन-स्क्रीन ऊर्जा से बिल्कुल मेल खाती है, जो बताती है कि एक महान कलाकार हमेशा जमीन से जुड़ा रहता है.

Tags Bollywood life Entertainment News Satish Shah satish shah death Satish Shah Movie Satish Shah news
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

तृषा कृष्णन संग विजय थलापति के देख क्यों भड़क उठे लोग? पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ शॉकिंग Video

कौन हैं और क्या करती हैं Sachin Tendulkar की बहू Saaniya Chandhok? इस खानदान से है अर्जुन की पत्नी का ताल्लुक

बॉयफ्रेंड Karan Kundra की बाहों में यूं नजर आईं Tejasswi Prakash, प्यार में डूबे कपल की वायरल हो रही सिजलिंग तस्वीरें

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.