सौरभ शुक्ला
हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में मुख्य भूमिका नहीं निभाई है. लेकिन, उनके होने से फिल्म और भी खास हो जाती है. उन्हीं में से एक एक्टर सौरभ शुक्ला हैं. उनकी दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है. उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी से लेकर खूंखार विलेन तक की कई भूमिकाएं निभाई हैं. आज हम आपको उनकी कुछ शानदार फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में बता रहें हैं.