ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • भारी प्रमोशन के बाद बॉक्स ऑफिस पर पिटी थीं ये फिल्में, लिस्ट में सेल्फी का भी हुआ नाम शामिल

भारी प्रमोशन के बाद बॉक्स ऑफिस पर पिटी थीं ये फिल्में, लिस्ट में सेल्फी का भी हुआ नाम शामिल

Bollywood Movies tanked at Box Office post heavy promotions: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी से लेकर कार्तिक आर्यन की शहजादा तक, इंडियन सिनेमा की इन 10 फिल्मों को भारी भरकम प्रमोशन के बाद रिलीज किया गया था। मगर ये फिल्म थियेटर्स पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। देखें लिस्ट।

By: Shivani Bansal  |  Published: February 25 2023, 06:57 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
  • Reception attendees
    10
  • Reception attendees
    11
भारी प्रमोशन के बाद फ्लॉप हुई थीं ये फिल्में
1/11

भारी प्रमोशन के बाद फ्लॉप हुई थीं ये फिल्में

बॉलीवुड की डूबती नैया को कुछ हद तक सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बचाने की कोशिश की थी। मगर इसके बाद आई कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा और सुपरस्टार अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ने एक बार फिर इंडस्ट्री को झटका दिया है। एक बार फिर ये सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई फिल्मों को हिट कराने के लिए प्रमोशन की एक्सरसाइज खास काम नहीं आती। इस लिस्ट में हम उन्हीं फिल्मों की बात कर रहे हैं जिनका प्रमोशन तो भारी भरकम रहा। मगर नतीजा बॉक्स ऑफिस पर निगेटिव ही रहा। यहां देखें इन फिल्मों की पूरी लिस्ट।

सेल्फी
2/11

सेल्फी

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची है। इस फिल्म का काफी ज्यादा प्रमोशन किया गया था। बावजूद इसके ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल करती नहीं दिख रही है।

शहजादा
3/11

शहजादा

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा भी कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म का भी काफी बड़े स्तर पर प्रमोशन किया गया। मगर फिल्म दर्शकों को रास नहीं आई और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

Advertisement
लाल सिंह चड्ढा
4/11

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी इसका एक बात का बड़ा उदाहरण है। ये फिल्म भारी प्रमोशन के साथ बीते साल सिल्वर स्क्रीन पर पहुंची थी। आमिर खान की ये फिल्म दर्शकों को रास नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।

लाइगर
5/11

लाइगर

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म को भी इसे भारी प्रमोशन के साथ रिलीज किया गया था। इस फिल्म का काफी ज्यादा बज था। मेकर्स ने भी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। बावजूद इसके यह फिल्म दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

सर्कस
6/11

सर्कस

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। यह फिल्म भी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के प्रमोशन में भी मेकर्स ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी।

Advertisement
शमशेरा
7/11

शमशेरा

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा का भी ऐसा ही हाल रहा था। यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। रणबीर कपूर संजय दत्त जैसे बड़े सितारे इस फिल्म का हिस्सा थे। यशराज बैनर की इस फिल्म का भारी-भरकम प्रमोशन किया गया था।

विक्रम वेधा
8/11

विक्रम वेधा

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म का काफी बड़े स्तर पर प्रमोशन किया गया था। हालांकि फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई।

जर्सी
9/11

जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का भी ऐसा ही हाल रहा था। जिसे भारी प्रमोशन के साथ रिलीज किया गया था। ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

Advertisement
हीरोपंती 2
10/11

हीरोपंती 2

टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 का नतीजा भी ऐसा ही थी। फिल्म को भारी-भरकम प्रमोशन के साथ रिलीज किया गया था। ये एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा फिल्म थी जो दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी।

बच्चन पांडे
11/11

बच्चन पांडे

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे का भी यही हाल रहा था। इस फिल्म को भी भारी भरकम प्रमोशन के साथ रिलीज कियागया था। मगर थियेटर पर ये फिल्म फुस्स हो गई थी।

Tags Bachchan Pandey Entertainment News Heropanti 2 Jersey Liger om Selfiee Shamshera Shehzada Vikram Vedha
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

प्रभास की वो हिट फिल्म, जिसे बनाने में लगे 270 करोड़, सिनेमाघरों में 700 करोड़ की हुई कमाई, अब OTT पर मचा रही तहलका

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? ग्लैमरस फोटोज से इंस्टा पर मचाया गदर; एक्ट्रेसेस को दी कांटे की टक्कर

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, डेट और वेन्यू का हुआ खुलासा?

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.