टीवी के इन सितारों ने बॉलीवुड में जमाई हुई है धाक
TV Stars Got Huge Success In Bollywood: टीवी की दुनिया ने हमेशा से ही लोगों का खूब दिल जीता है। अपने शोज के जरिए टीवी स्टार्स भी लोगों के दिलों में बस जाते हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि टीवी की दुनिया के ही कुछ सितारों ने बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा रखी है। उन्होंने बॉलीवुड में न केवल अपने नाम का परचम लहाया, बल्कि वहां के बादशाह भी बने। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) का नाम तो सबसे पहले आता है। लेकिन इनके अलावा भी कई सितारे ऐसे हैं, जिनके बिना बॉलीवुड इंडस्ट्री लगभग अधूरी ही है।