ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • Shahid Kapoor से Alia Bhatt तक, इन बॉलीवुड कपल्स के बीच है उम्र का बड़ा फासला! आखिरी नाम कर देगा हैरान

Shahid Kapoor से Alia Bhatt तक, इन बॉलीवुड कपल्स के बीच है उम्र का बड़ा फासला! आखिरी नाम कर देगा हैरान

Bollywood Celebs: कहते है ना प्यार अंधा होता है, यह न धर्म देखता है और न ही उम्र का फासला. आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उम्र के बंधन को तोड़कर सालों बड़े पार्टनर के साथ शादी रचाई.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 01 2025, 11:19 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
इन बॉलीवुड कपल्स के बीच है उम्र का बड़ा फासला
1/8

इन बॉलीवुड कपल्स के बीच है उम्र का बड़ा फासला

Shahid Kapoor To Alia Bhatt Which Stars Married Older Partners?: बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने साबित कर दिया कि प्यार में उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता और खास बात तो यह है कि, इन जोड़ियों में कुछ में पत्नियां बड़ी हैं, तो कुछ में पति. तो चलिए आपको उन सेलिब्रिटी कपल्स से मिलवाते हैं, जिन्होंने उम्र के फासले को दरकिनार करते हुए एक दूसरे से शादी रचाई और आज एक खुशहाल जिंदगी भी जी रहे हैं. लेकिन इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी शामिल है, जिसे बीच उम्र का गैप जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

देसी गर्ल का विदेशी दूल्हा
2/8

देसी गर्ल का विदेशी दूल्हा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी सिंगर निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas) की शादी किसी शाही कहानी से कम नहीं थी. इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी. बता दें कि, दोनों के बीच पूरे 10 साल का एज गैप है. निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं. इस बड़े एज गैप के बावजूद दोनों के रिश्ते पर कभी कोई आंच नहीं आई और आज उनकी एक प्यारी से बेटी मालती है.

रितेश देशमुख से कितनी छोटी हैं जेनेलिया डिसूजा?
3/8

रितेश देशमुख से कितनी छोटी हैं जेनेलिया डिसूजा?

बॉलीवुड की सबसे क्यूट और चुलबुले कपल्स में से एक जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh Genelia D'Souza) के बीच भी बड़ा एज गैप है. दोनों ने साल 2012 में लव मैरिज की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं जेनेलिया पति रितेश से 9 साल छोटी हैं. बावजूद इसके दोनों की केमिस्ट्री आज भी परफेक्ट है और दोनों अपने दो बेटों के साथ खुश हैं.

Advertisement
रणबीर कपूर-आलिया के बीच कितना है ऐज गैप?
4/8

रणबीर कपूर-आलिया के बीच कितना है ऐज गैप?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने लॉन्ग टाइम क्रश और एक्टर रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) से साल 2022 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी. यह शादी काफी चर्चा में रही थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर और आलिया के बीच 11 साल का एज गैप है. हालांकि, उम्र में इतने बड़े अंतर के बाद भी दोनों में बेशुमार प्यार है और वह अपनी बेटी राहा के साथ काफी खुश हैं.

सैफ अली खान से कितनी छोटी हैं करीना कपूर?
5/8

सैफ अली खान से कितनी छोटी हैं करीना कपूर?

सैफ अली खान और करीना कपूर (Saif Ali Khan Kareena Kapoor) के एज गैप के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं. बता दें कि, करीना और सैफ ने साल 2007 में डेटिंग शुरू की और फिर दोनों ने कुछ साल बाद शादी कर ली. बता दें कि, अपनी शादी के दौरान सैफ तलाकशुदा थे, लेकिन करीना ने रिश्ते को आगे बढ़ाया. बता दें कि, करीना सैफ से 10 साल छोटी हैं.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में कौन है छोटा?
6/8

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में कौन है छोटा?

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना (Katrina Kaif Vicky Kaushal) के बीच 5 साल का अंतर है. कैटरीना पति विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं. हालांकि, उनके उम्र के फासले का असर उनके प्यार पर बिल्कुल नहीं पड़ा.

Advertisement
करण सिंह ग्रोवर से कितनी बड़ी हैं बिपाशा बसु?
7/8

करण सिंह ग्रोवर से कितनी बड़ी हैं बिपाशा बसु?

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu Karan Singh Grover) से शादी की है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि, बिपाशा करण से बड़ी हैं. बता दें कि, एक्ट्रेस पति करण सिंह ग्रोवर से 3 साल बड़ी हैं.

शाहिद-मीरा में हैरान करने वाला अंतर
8/8

शाहिद-मीरा में हैरान करने वाला अंतर

इस लिस्ट में आखिरी नाम एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत (Shahid Kapoor Mira Rajput) का है, जिनकी क्यूट केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद है, लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि, दोनों के बीच 1-2 साल नहीं बल्कि 14 साल का बड़ा अंतर है. शाहिद मीरा से 14 साल बड़े हैं. बावजूद इसके दोनों के बीच बेहद प्यारा और सफल रिश्ता है.

Tags Alia Bhatt Kareena Kapoor Ranbir Kapoor Saif Ali khan Shahid Kapoor
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

Rajpal Yadav को लेकर सोनू सूद ने किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर लिखा- 'वह एक रेयर...'

क्या है Jay Bhanushali और मायशा अय्यर का रिश्ता? माही विज को तलाक देने के बाद एक्टर को मिला नया प्यार! जानें सच

12 Minute Viral Video: एंजल नुजहत के 'प्राइवेट वीडियो' का लिंक लेकर आया मुसीबत, ना करें ये काम वरना हो सकती है जेल!

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.