वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने खोला बॉलीवुड का घटिया राज
Vaishnavi Macdonald On Casting Couch: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात करनी शुरू कर दी है. इस इंडस्ट्री में सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि एक्टर भी इन घटिया हरकतों का सामना कर चुके हैं और अब हिट सीरियल शक्तिमान से घर-घर में मशहूर एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने खुद के साथ हुई एक घटिया हरकत का खुलासा किया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें एक लीड हीरो की तरफ से मर्दों से भरी पार्टी में बुलाया गया था और फिर एक फिल्म से बाहर भी निकलवा दिया गया था.