पर्सनल झगड़े को भूलकर छोटे पर्दे पर साथ दिखीं TV की ये जोड़ियां
TV Celebs Work Together After Break Up: 'बिग बॉस' फेम शमिता शेट्टी और राकेश बापट जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि ब्रेकअप के बाद दोनों का यह पहला प्रोजेक्ट होगा, जिसमें दोनों साथ दिखाई देंगे। लेकिन बता दें कि शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapapt) के साथ-साथ टीवी की कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने साथ में काम किया है। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शिवांगी जोशी और मोहसिन खान से लेकर 'नागिन 6' की उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा भी शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन जोड़ियों पर, जो ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे के साथ काम करने से जरा भी नहीं कतराईं।