शमशेरा के लिए यशराज फिल्मस ने की बड़ी तैयारी
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर निर्देशक करण मल्होत्रा की मचअवेटेड फिल्म शमशेरा आखिरकार थियेटर का रुख करने वाली है। इस फिल्म को 22 जुलाई के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होना है। मगर इससे पहले ही इस फिल्म ने एक खास मामले में बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को धूल चटा दी है। दरअसल, रणबीर कपूर की फिल्म कहीं पिट न जाए, इसके लिए मेकर्स ने एक मेगा प्लानिंग की है। जिसकी वजह से शमशेरा को सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। इसी के साथ महामारी के बाद शमशेरा को सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट्स मिले हैं। यहां जानिए बाकी की फिल्मों को कुल कितने स्क्रीनकाउंट्स हासिल हुए थे।