शिल्पा शेट्टी का रेट्रो मॉर्डन फ्यूजन लुक वायरल
Shilpa Shetty Photos: शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर कीं, जिनमें उनका रेट्रो और मॉर्डन स्टाइल का अनोखा कॉम्बिनेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है. देसी लुक को भी शिल्पा ने इतने स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया कि इंटरनेट पर उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है.