शिल्पा शेट्टी का रेट्रो अवतार, जीनत अमान को कॉपी कर मचाया धमाल
Shilpa Shetty Recreate Zeenat Aman Iconic Retro Look: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि, इन दिनों वह दिग्गज अदाकाराओं के फैशन स्टाइल को ट्रिब्यूट देने के लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में शिल्पा (Shilpa Shetty Photos) ने दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के स्टाइल को ट्रिब्यूट दिया था, वहीं अब उन्होंने जीनत अमान (Zeenat Aman) के लुक को कॉपी कर धमाल मचा दिया है. उन्होंने अपने इस नए लुक से हर किसी को चौंका दिया है.