Image credits by: Instagram
धांसू स्टारकास्ट होने के बाद भी बुरी तरह पिट गए ये टीवी शोज
छोटे पर्दे में हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का खेल है। अगर आपका शो टीआरपी में अच्छा परफॉर्म कर रहा है, मतलब आपका शो हिट है। नहीं तो आपके शो की लुटिया डूबी समझिए। यही वजह है हर हफ्ते शोज के बीच जंग देखने को मिलती है। जो बेहतरीन होता है कि टीआरपी में राज करता है। हालांकि कई बार तो ऐसा हुआ है भारीभरकम स्टारकास्ट होने के बाद भी शोज फ्लॉप हो गए। फैंस ने इन शोज को एक सिरे से खारिज कर दिया। इन शोज के मेकर्स ने कास्ट के ऊपर पानी की तरह पैसा बहाया था। उसके बाद भी ये शो फैंस का दिल नहीं जीत सके। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन शोज के बारे में बताने जा रहे हैं।