Shraddha Kapoor की 'ईथा' या John Abraham का खाकी अवतार, कौन सी होगी सबसे बड़ी Biopic? इन 6 फिल्मों के बीच होगी कड़ी टक्कर!
Shraddha Kapoor की 'ईथा' या John Abraham का खाकी अवतार, कौन सी होगी सबसे बड़ी Biopic? इन 6 फिल्मों के बीच होगी कड़ी टक्कर!
Biopic: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें काल्पनिक कहानियों से ज्यादा 'सच्ची घटनाओं' पर आधारित फिल्मों ये वेब सीरीज में दिलचस्पी है? अगर हां... तो तैयार हो जाइए क्योंकि एक बार फिर से बॉलीवुड में बायोपिक सीजन की वापसी होने वाली है.
By: Sadhna Mishra |
Published: January 04 2026, 10:20 PM IST
Shraddha Kapoor की 'ईथा' या John Abraham का खाकी अवतार, कौन सी होगी सबसे बड़ी Biopic?
2026 Biopic: साल 2026 की शुरुआत में ही जहां सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) की रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) का मिजाज पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है, वहीं पूरे साल सिनेमा की दुनिया में हकीकत का तड़का लगने वाला है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 2026 में एक दो नहीं बल्कि कई बायोपिक (Biopic) रिलीज होने वाली ही, जो इतिहास रच सकती हैं.
2/8
पर्दे पर दिखेगी असल जिंदगी के नायकों की कहानी
दरअसल, इस साल बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज सितारे पर्दे पर काल्पनिक कहानियों को छोड़कर असल जिंदगी के नायकों की कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं. इस महामुकाबले में एक साथ कई फिल्में उतरने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस साल की सबसे बड़ी बायोपिक (2026 Biopic) कौन सी होगी.
3/8
उज्जल निकम की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे राजकुमार राव
अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बन रही बायोपिक 'निकम' उज्जल निकम के जीवन पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव (RajKummar Rao) और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आएंगे. यह बायोपिक निकम की पूरी लाइफ नहीं बल्कि, निकम के कुछ चर्चित केसों जैसे 26/11 मुंबई हमला और अजमल कसाब केस पर आधारित है. इसकी शूटिंग 2025 में शुरू हो गई थी, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
Advertisement
4/8
पर्दे पर फिर दिखेगा जॉन अब्राहम का खाकी अवतार
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही बायोपिक 'मारिया आईपीएस' मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया के जीवन पर आधारित है. इसमें जॉन अब्राहम (John Abraham) लीड रोल निभाते नजर आएंगे. इसमें राकेश के जीवन के साथ-साथ 1993 मुंबई ब्लास्ट और 26/11 हमलों जैसी बड़ी जांचों को दिखाया जाएगा. रोहित शेट्टी ने इस बायोपिक की अनाउंसमेंट साल 2022 में थी. ऐसा माना जा रहा है कि, ये बायोपिक 2026 में रिलीज हो सकती है.
5/8
क्या है रितेश देशमुख के 'राजा शिवाजी' की खासियत?
छत्रपति शिवाजी महाराज पर वैसे तो न जाने कितने सीरियल बन चुके हैं, लेकिन अब बॉलीवुड और मराठी एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म 'राजा शिवाजी' लेकर आ रहे हैं. खास बात यह है कि, रितेश न सिर्फ इसमें लीड रोल निभा रहे हैं बल्कि इस बायोपिक का डायरेक्शन भी वो खुद कर रहे हैं. यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी समेत कई और भाषाओं में रिलीज होगी.
6/8
'मिसाइल मैन' की कहानी को बयां करेंगे धनुष
भारत के 11वें राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' के नाम से जाने जानें वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर भी एक बायोपिक बन रही है, जिसका नाम 'कलाम:द मिसाइल मैन ऑफि इंडिया' है. इस बायोपिक का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जिसमें लीड रोल में सुपरस्टार धनुष (Dhanush) नजर आएंगे. इस बायोपिक की अनाउंसमेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में की गई थी और 2026 में इसकी रिलीज की संभावना जताई जा रही है.
Advertisement
7/8
श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में नजर आएंगे विक्रांत
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के जीवन पर आधारित बायोपिक 'व्हाइट' बन रही है, जो एक अपकमिंग इंटरनेशन फिल्म है. यह आध्यात्मिक गुरु के कोलंबियाई शांति प्रक्रिया पर आधारित है, जिसमें विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) लीड रोल में नजर आएंगे. इस ग्लोबल थ्रिलर फिल्म के 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है.
8/8
विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी दिखाएंगी श्रद्धा
डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही है 'ईथा' एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के बारे में दिखाया जाएगा. इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लीड रोल निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 2026 में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy