श्रुति सेठ (Shruti Seth) का करियर
Shruti Seth Transformation: एक्ट्रेस श्रुति सेठ (Shruti Seth) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रुति सेठ ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी, जिसके बाद एक्टिंग में उन्होंने अपना हाथ आजमाया। लेकिन साल 2003 में शुरू हुए जादुई शो 'शरारत (Shararat)' ने श्रुति को घर-घर फेमस कर दिया था। इस शो में श्रुति ने लीड किरदार में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 'शरारत' के सुपरहिट होने के बाद एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में भी कदम रखा। श्रुति 'फना' और 'राजनीति (Rajniti)' जैसी फिल्मों में साइड रोल निभाती नजर आई थीं। हालांकि पहले ही टीवी सीरियल से हिट हो जाने वाली श्रुति आज लाइमलाइट से कोसों दूर हैं और अब उनका लुक भी काफी बदल गया है। यहां देखें श्रुति सेठ का ट्रांसफॉर्मेशन।