'धर्म एक ऐसी चीज...' जहीर इकबाल संग इंटरफेथ शादी पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, सुसर-दामाद के बीच कैसा है रिश्ता?
'धर्म एक ऐसी चीज...' जहीर इकबाल संग इंटरफेथ शादी पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, सुसर-दामाद के बीच कैसा है रिश्ता?
Sonakshi Sinha अक्सर जहीर इकबाल के साथ अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर न सिर्फ सुर्खियों में बल्कि ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की है और यह भी खुलासा किया कि उनके पिता और पति के बीच कैसा रिश्ता है.
By: Sadhna Mishra |
Published: September 20 2025, 04:32 PM IST
जहीर इकबाल संग इंटरफेथ शादी पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
Sonakshi Sinha Speaks On Interfaith Marriage With Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं. वहीं जब से एक्ट्रेस की शादी हुई है, वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी काफी रहती हैं. दरअसल, इसके पीछे उनकी इंटरफेथ मैरिज (Sonakshi Sinha Interfaith Marriage) है. सोनाक्षी सिन्हा ने 8 साल की डेटिंग के बाद साल 2024 में जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग इंटर रिलीजन शादी की थी. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. अब इस पर एक्ट्रेस ने न सिर्फ खुलकर बात की, बल्कि कई खुलासे भी किए.
2/8
जहीर संग रिश्ते पर सोनाक्षी का खुलासा
हाल ही में 'द राइट एंगल विद सोनल कालरा' के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपनी इंटरफेथ शादी को लेकर कहा कि, 'हम एक कपल के रूप में जैसे हैं, घर पर हम जिस तरह से रहते हैं, जिस तरह से हम अलग-अलग तरीकों से पले-बढ़े हैं. उसके हिसाब से कुछ रीति-रिवाज हैं, जिनका पालन वह और उनका परिवार करते हैं, जिसका मैं सचमुच सम्मान करती हूं.'
3/8
'हम दोनों के बीच कभी नहीं आएगा धर्म'
सोनाक्षी कहती हैं, 'वहीं कुछ रीति-रिवाज हैं जिनका मैं और मेरा परिवार पालन करते हैं, जिसकी रिस्पेक्ट वह करते हैं.' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'धर्म एक ऐसी चीज है, जो हम दोनों के बीच कभी नहीं आएगी. इस बारे में कभी कोई सवाल, लड़ाई या तनाव नहीं हुआ है और मुझे लगता है कि यही इसकी सबसे खूबसूरत बात है, हमारी स्ट्रेंथ रिस्पेर्ट में समाई है.'
Advertisement
4/8
जहीर का सोनाक्षी के परिवार के साथ कैसा है रिश्ता?
सोनाक्षी ने आगे बताया कि उनके माता-पिता के साथ जहीर का रिश्ता कैसा है. सोनाक्षी ने कहा, 'जब वह आते हैं तो सब भाग खड़े होते हैं और कहते हैं, 'जहीर आ रहे हैं, दामाद जी आ रहे हैं.' मेरी मां पूछती रहती हैं कि क्या खाएगा और मेरे पापा को जहीर के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद है.'
5/8
'पापा के अच्छे दोस्त बन गए हैं जहीर'
सोनाक्षी ने आगे बताया कि, उनके पति जहीर और पिता शत्रुघ्न सिन्हा की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. वो अक्सर आपस में बातें करते रहते हैं और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं. सोनाक्षी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब वे दोनों बात करते हैं, तो मुझे चुपचाप बैठे रहना पड़ता है.
6/8
'हमें साथ में बच्चा बनकर रहना पसंद है'
सोनाक्षी ने कहा कि, 'लोग अक्सर कहते हैं कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जिसके साथ वे बूढ़े हो सकें. लेकिन जहीर के साथ उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें ऐसा इंसान चाहिए जिसके साथ वे बच्चे बने रह सकें. उनके रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात यह है कि वो हमेशा एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते रहते हैं.'
Advertisement
7/8
जहीर के साथ जिंदगी हुई खुशहाल
एक्ट्रेस (Sonakshi Sinha) ने यह भी कहा कि, जहीर के आने से उनकी जिंदगी में वो खुशी और हंसी वापस आ गई है, जिसकी उन्हें तलाश थी. वो अब पहले से कहीं ज्यादा खुश हैं और अपने रिश्ते को लेकर बहुत पॉजिटिव महसूस करती हैं.
8/8
'जटाधारा' में दिखेंगी सोनाक्षी
आपको बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'जटाधारा' में नजर आएंगी. यह एक लोक कथा पर आधारित फिल्म है, जिसमें दिव्या खोसला और शिल्पा शिरोडकर जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म दर्शकों को एक दिव्य और अद्भुत दुनिया में लेकर जाएगी, जहां विश्वास और डर के बीच जंग देखने को मिलेगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy