राजपाल यादव को भेजा गया है जेल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, एक्टर को चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. वह जेल के अधिकारियों से इमोशनल होकर बोले थे कि वह क्या करें क्योंकि उनके पास पैसे नहीं हैं. राजपाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बात हो रही है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उनकी मदद करने का फैसला किया है. सोनू सूद के बाद कुछ और लोग राजपाल यादव की आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आए हैं.