ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Advertise with Us
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • पहलवान से बना सुपरस्टार! साउथ के इस एक्टर ने एक साल में दी 25 हिट, बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह

पहलवान से बना सुपरस्टार! साउथ के इस एक्टर ने एक साल में दी 25 हिट, बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह

साउथ सिनेमा का क्रेज पूरे देश में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी एक्टिंग के दमपर दर्शकों के दिलों पर राज कर हैं. इन्हीं में से एक नाम इस स्टार का है, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी, और कई अवॉर्ड अपने नाम किए, अब यह सितारा एक बड़े पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहा है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: September 21 2025, 03:54 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
पहलवान से बने सुपरस्टार, अब मिलने वाला है सबसे बड़ा सम्मान
1/8

पहलवान से बने सुपरस्टार, अब मिलने वाला है सबसे बड़ा सम्मान

साउथ सिनेमा का क्रेज आज सिर्फ साउथ इंडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यहां कई ऐसे सितारे हैं, जो अपनी एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. इन्हीं में से एक नाम इस सितारे का है. जो मलयालम का सुपरस्टार कहलाता है, जो एक्टिंग में करियर बनाने से पहले पहलवान के तौर पर पहचाना जाता था.

पहलवानी से एक्टिंग तक का सफर
2/8

पहलवानी से एक्टिंग तक का सफर

हम जिस सस्टार की बात कर रहे हैं, वो कोई औऱ नहीं बल्कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल विश्वनाथन हैं, जिनका नाम लेते ही उनकी वो सुपर हिट फिल्मों की झलक आंखों के सामने आ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरु करने से पहले पहलवानी में हाथ आजमाया था, जिसमें वो काफी सफल रहे थे, 1977 से 1978 तक वे स्टेट लेवल कुश्ती चैंपियन रहे. यही नहीं, बाद में उन्हें दिल्ली में नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

ऐसे खेल के मैदान से पहुंचे कैमरे के सामने
3/8

ऐसे खेल के मैदान से पहुंचे कैमरे के सामने

दरअसल, इसी दौरान मोहनलाल को एक फिल्म ऑडिशन के लिए कॉल आया, और उन्होंने कुश्ती छोड़कर कैमरे के सामने अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, और सीधे सिनेमा के 'सुपरस्टार' बन गए.

Advertisement
एक साल में 35 फिल्में, 25 सुपरहिट!
4/8

एक साल में 35 फिल्में, 25 सुपरहिट!

मोहनलाल का फिल्मी करियर किसी मिसाल से कम नहीं है. चार दशक लंबे करियर में वे 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार तो ऐसा भी हुआ, जब उनकी एक ही साल में 35 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से 25 फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. ये रिकॉर्ड आज भी इंडस्ट्री में किसी के लिए तोड़ पाना मुश्किल है.

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट
5/8

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट

एक्टर सिर्फ पहलवानी तक ही सीमित नहीं रहे. साल 2012 में उन्हें दक्षिण कोरिया के वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय से 'ब्लैक बेल्ट' की उपाधि दी गई. यानी मोहनलाल न सिर्फ पर्दे पर ही बल्कि असल जिंदगी में भी दमदार शख्सियत रहे हैं.

नेशनल अवॉर्ड से लेकर दादासाहेब फाल्के तक
6/8

नेशनल अवॉर्ड से लेकर दादासाहेब फाल्के तक

मोहनलाल को अब तक चार बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. वहीं अब उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा. 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें ये अवॉर्ड मिलेगा.

Advertisement
ब्लॉकबस्टर 2025
7/8

ब्लॉकबस्टर 2025

साल 2025 भी मोहनलाल के लिए किसी जश्न से कम नहीं है. उनकी तीनों फिल्में 'हृदयपूर्वम' , 'थुडारम' और 'एल2 एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई की है.

पर्सनल लाइफ
8/8

पर्सनल लाइफ

मोहनलाल की पत्नी किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं हैं, उनकी पत्नी का नाम सुचित्रा है. यह कपल दो बच्चों एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता हैं.

Tags Dadasaheb Phalke Award 2023 Entertainment News Mohanlal South Gossips south News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    O Romeo Twitter Review: एक्शन के बीच रोमांस का तड़का... Shahid Kapoor की मूवी देख क्या बोली जनता? जरूर पढें

    Synopsis: O Romeo Twitter Review: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होते ही छा गई. फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने वाले लोगों ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. आइए आपको फिल्म के बारे में बताते हैं.

  • 0/5

    Border 2 Box Office: Sunny Deol के ढ़ाई किलो हाथ के आगे नहीं टिक पाई 'धुरंधर', पहले ही दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    Synopsis: Border 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'गदर 2' ने रिलीज होते ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने रुपए की कमाई कर डाली है.

LATEST NEWS

View all

खून-खराबा और मार-धाड़ से लबरेज है ये फिल्म, कहानी देख आ जाएगा मजा, लास्ट तक स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर

'मैनहंटर' और 'लास्ट एक्शन हीरो' फेम हॉलीवुड एक्टर टॉम नूनन का निधन, विलेन बनकर भी जीत लिया था करोड़ों का दिल

जेल की हवा खाकर लौटे राजपाल यादव की अजीब फरमाइश! सिगरेट को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- 'जेल में स्मोकिंग…’

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives Advertise with us

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.