हिंदी में अपनी हिट फिल्म का रीमेल लेकर उतरे ये साउथ निर्देशक
बॉलीवुड फिल्मों पर अक्सर ही रीमेक फिल्में बनाने का आरोप लगता रहा है। हालांकि इस आरोप से खुद साउथ सिनेमाई इंडस्ट्री भी बची नहीं है। कई साउथ सितारे हैं जो रीमेक फिल्मों के जरिए अपने करियर में चार चांद लगा चुके हैं। मगर इस लिस्ट में हम साउथ सिनेमा के उन धांसू निर्देशकों की बात कर रहे हैं जो अपनी ही हिट फिल्म लेकर बॉलीवुड में उतर चुके हैं। इनमें से कई फिल्में हिट रहीं तो कई फिल्में हिंदी दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई हैं। यहां देखें साउथ सिनेमा के इन धांसू निर्देशकों की लिस्ट।