ENG हिन्दी
Google News   Follow Us
Login
G

  • लेटेस्ट
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Bigg Boss
  • वेब स्टोरी
  • टीवी न्यूज
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • ओटीटी
  • फिल्म रिव्यू
  • बॉक्स ऑफिस
  • भोजपुरी
  • Celeb
  • Movies
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Archives
  • Complaint
  • Home
  • Hindi
  • Photos
  • एकता कपूर की Naagin की दुश्मन है 60 साल की ये एक्ट्रेस, घर से भागकर की शादी; मां नहीं बनने का क्यों लिया फैसला?

एकता कपूर की Naagin की दुश्मन है 60 साल की ये एक्ट्रेस, घर से भागकर की शादी; मां नहीं बनने का क्यों लिया फैसला?

Who Is Sudha Chandran: आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो एकता कपूर के शो नागिन की सबसे बड़ी विलेन है. इस हसीना ने नागिन में कई एक्ट्रेसेस से पंगा लिया है.

By: Kavita  |  Published: January 04 2026, 02:28 PM IST

  • Reception attendees
    1
  • Reception attendees
    2
  • Reception attendees
    3
  • Reception attendees
    4
  • Reception attendees
    5
  • Reception attendees
    6
  • Reception attendees
    7
  • Reception attendees
    8
  • Reception attendees
    9
कौन है ये एक्ट्रेस, जो 60 साल की उम्र में हैं बेस्ट खलनायिका
1/9

कौन है ये एक्ट्रेस, जो 60 साल की उम्र में हैं बेस्ट खलनायिका

Who Is Sudha Chandran: बॉलीवुड और टीवी जगत में कई एक्ट्रेसेस रहीं, जिन्होंने हीरोइन नहीं बल्कि विलेन के रूप में अपनी पहचान बनाई. एकता कपूर ने जिस तरह कई हीरो-हीरोइन फैंस को दिए हैं, उसी तरह कई विलेन भी यहीं से आए हैं और आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो एकता कपूर के शो नागिन में छा गई. इतना ही नहीं, वह कई फिल्मों में नजर आईं और टीवी की टॉप की विलेन कहलाई. इस एक्ट्रेस का करियर शानदार है और आज भी वह 60 साल की उम्र में टीवी की टॉप खलनायिकाओं में से एक हैं.

कमाल की एक्ट्रेस हैं सुधा चंद्रन
2/9

कमाल की एक्ट्रेस हैं सुधा चंद्रन

हम बात कर रहे हैं टॉप एक्ट्रेस सुधा चंद्रन की, जो टीवी और बॉलीवुड में लंबे समय से काम करती नजर आ रही हैं. सुधा ने कई टीवी सीरियल में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है.

नागिन की दुश्मन है सुधा चंद्रन
3/9

नागिन की दुश्मन है सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन को सबसे पहले नागिन के पहले सीजन में देखा गया था. यहां पर एक्ट्रेस का सामना मौनी रॉय से हुआ, जो शो में नागिन बनी थीं. इसके बाद वह नागिन के दूसरे और फिर छठे सीजन में भी आई. सुधा चंद्रन की एंट्री से ही नागिन की टीआरपी में रफ्तार आ जाती है.

Advertisement
हादसे के बाद काटनी पड़ी थी सुधा चंद्रन की टांग
4/9

हादसे के बाद काटनी पड़ी थी सुधा चंद्रन की टांग

सुधा चंद्रन का करियर शानदार रहा, लेकिन इसकी शुरुआत एक बड़े हादसे के साथ हुई. कम ही लोग जानते हैं कि सुधा चंद्रन 1981 में सुधा चंद्रन का एक गंभीर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें अभिनेत्री का पैर इस कदर जख्मी हो गया था कि वो पूरी तरह सड़ गया था.

महज 17 साल में हुआ था सुधा चंद्रन का एक्सीडेंट
5/9

महज 17 साल में हुआ था सुधा चंद्रन का एक्सीडेंट

कहा जाता है कि उस वक्त सुधा चंदर्न सिर्फ 17 साल की थी और डॉक्टरों के पास एक्ट्रेस का पैर काटने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था, लेकिन इस परेशानी में भी वह डरी नहीं. सुधा चंद्रन ने इस स्थिती का डट कर सामना किया और फिर आर्टिफिशियल पैर लगवाया. इसके बाद वह एक्टिंग की दुनिया में आईं और तमिल फिल्म मयूरी से डेब्यू किया और छा गईं. इसके बाद अभिनेत्री के पास फिल्मों की लाइन लग गईं.

फिल्मों के साथ टीवी को भी दी तवज्जों
6/9

फिल्मों के साथ टीवी को भी दी तवज्जों

सुधा ने अपने करियर में फिल्मों के साथ साथ टीवी को भी तवज्जों दी और यहां पर भी खूब काम किया. टीवी में उन्हें विलेन का रोल ही मिला और उन्होंने बहुत ही बखूबी के साथ अपने हर रोल को निभाया. एक्टिंग के साथ-साथ सुधा ने डांसिंग में भी महारत हासिल की. वह कमाल की क्लासिकल डांसर हैं.

Advertisement
कैसे शुरू हुई सुधा चंद्रन की लव स्टोरी
7/9

कैसे शुरू हुई सुधा चंद्रन की लव स्टोरी

सुधा चंद्रन की लव लाइफ भी आसान नहीं रही. उनकी पति रवि डांग से मुलाकात काम के दौरान ही हुई और पहली नजर में ही वह रवि पर दिल हार बैठीं. एक्ट्रेस ने बताया था कि फिल्म मेकिंग के दौरान वह रवि डांग पर दिल हार बैठी थीं. हालांकि, दोनों के शादी के खिलाफ सुधा चंद्रन का परिवार खड़ा था.

घर से भागकर की थी सुधा चंद्रन ने शादी
8/9

घर से भागकर की थी सुधा चंद्रन ने शादी

सुधा ने एक बार बताया था कि सुधा तमिल परिवार की इकलौती बेटी हैं और इसी वजह से परिवार के लोग उनकी शादी बाहर नहीं करना चाहते थे और इसी वजह से सुधा और रवि ने आगे बढ़कर मंदिर में शादी कर ली.

बच्चा नहीं चाहतीं सुधा चंद्रन
9/9

बच्चा नहीं चाहतीं सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन और रवि ने बच्चे न करने का फैसला लिया है और वह बच्चे को गोद भी नहीं लेंगे. एक्ट्रेस का कहना है कि गोद लिया हुआ बच्चा खुद को माता-पिता के लिए बोझ मान सकता है. वह दोनों ही बच्चा गोद लेने में विश्वास नहीं रखते.

Tags Entertainment News Naagin Sudha Chandran TV Gossip TV News
bollywoodlife

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

bollywoodlife subscribe now

Subscribe Now

Enroll for our free updates

bollywoodlife subscribe now

Thank you for Subscribing

Advertisement

LATEST REVIEWS

  • 0/5

    Ikkis First Review: कैसी है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस'? मुकेश छाबड़ा ने रिव्यू कर कहा- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं...'

    Synopsis: Ikkis Review: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बॉलीवुड के ही-मैन की आखिरी फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है.

  • 4/5

    Dhurandhar Review: कैसी है Ranveer Singh की धुरंधर, पैसा वसूल या बर्बाद? क्लाइमेक्स में छुपा है सबसे बड़ा सस्पेंस

    Genre: SPY Thriller

    Synopsis: Dhurandhar Review: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. तो चलिए जानते है कैसी है ये फिल्म और क्या है इसके बेस्ट सीन्स.

LATEST NEWS

View all

एकता कपूर की Naagin की दुश्मन है 60 साल की ये एक्ट्रेस, घर से भागकर की शादी; मां नहीं बनने का क्यों लिया फैसला?

Kabhi Khushi Kabhie Gham 2 से धमाका करेंगे Karan Johar, फैमिली ड्रामा से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस; कब से शुरू होगी शूटिंग?

'ऐसी गंदगी...' Border 2 की Sonam Bajwa के स्टेज तोड़ डांस ने खड़ा किया बवाल, एक्ट्रेस को देख क्यों भड़का पंजाबी समुदाय

Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_PTG_AS_ATF_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_1_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_2_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_BTF_3_300x250|300,250~Bollywoodlife_hindi_Web/Bollywoodlife_hindi_AL_ATF_970x90|970,250~Bollywoodlife_hindi_Web/bollywoodlife_hindi_ros_strip|1300,50

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy

Home About Us Disclaimer Privacy Policy Contact Us Archives

Copyright © 2026 Indiadotcom Private Limited. All rights reserved.